Pyara Hindustan
National

ऑस्कर 2023 में भारत ने रचा इतिहास, फिल्म RRR के गाने 'नाटू-नाटू' और 'द एलिफेंट व्हिस्परर्स' को मिला ऑस्कर

ऑस्कर 2023 में भारत ने रचा इतिहास, फिल्म RRR के गाने नाटू-नाटू और  द एलिफेंट व्हिस्परर्स को मिला ऑस्कर
X

पूरे साल से फैंस को जिस घड़ी का इंतजार था, वो आ गई है। भारत ने ऑस्कर 2023 में दो ऑवर्ड अपने नाम कर इतिहास रच दिया। द एलिफेंट व्हिस्परर्स ने Oscar 2023 में अवॉर्ड जीतकर हिस्ट्री बना दी है। इस फिल्म को बेस्ट डॉक्यूमेंट्री शॉर्ट कैटेगरी में नॉमिनेट किया गया था। द एलीफैंट विस्परर्स' को कार्तिकी गोंजाल्विस ने डायरेक्ट किया है। वहीं इस शॉर्ट फिल्म को प्रोड्यूस किया है गुनीत मोंगा की सिख्या एंटरटेनमेंट ने। ऑस्कर अवॉर्ड सेरेमनी में हिस्सा लेने के लिए कार्तिकी और गुनीत दोनों ही लॉस एंजेलिस गई हुई थीं। ऑस्कर जीतने के बाद गुनीत ने अवॉर्ड के साथ एक फोटो शेयर करते हुए अपनी खुशी ज़ाहिर की।

वहीं, एसएस राजामौली के डायरेक्शन में बनी फिल्म आरआरआर भी अवॉर्ड जीतने में सफल रही। बता दें कि आरआरआर के गाने नाटू-नाटू को ऑस्कर के लिए बेस्ट ओरिजिनल सॉन्ग कैटेगरी में नॉमिनेट किया गया था। इसी के साथ भारत के खाते में दो अवॉर्ड और जुड़ गए हैं। वहीं, इससे पहले पांच भारतीयों ने ऑस्कर अवॉर्ड जीत भारत का मान बढ़ाया।

ऑस्कर जीतने के बादद एलिफेंट व्हिस्परर्स की प्रोड्यूसर गुनीत ने लिखा कि आज की रात ऐतिहासिक है क्योंकि पहली बार किसी इंडियन प्रोडक्शन को ऑस्कर मिला है। दो महिलाओं के साथ भारत का गौरव। उन्होने अपने परिवार औऱ फिल्म से जुड़े तमाम लोगो को शुक्रिया कहा। कार्तिकी का बहुत शुक्रिया कि वो ये स्टोरी लेकर आईं और इसे बुना. जितनी भी महिलाएं देख रही हैं, ये उनके लिए है...कहते हैं भविष्य बहुत साहसी है। और वो भविष्य आ चुका है।


वहीं देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने भी भारत की झोली में दो ऑस्कर आने पर खुशी जाहिर की उन्होने द एलिफेंट व्हिस्परर्स और RRR की टीम को बधाई देते हुए इस प्रतिष्ठित सम्मान के लिए दो फिल्मो की पूरी टीम को बधाई दी।

बता दें कि 'द एलीफैंट विस्परर्स' के साथ इस कैटेगरी में 'हॉलआउट', 'द मार्था मिशेल इफेक्ट', 'स्ट्रेंजर ऐट द गेट' और 'हाव डू यू मेज़र अ ईयर' जैसी शॉर्ट डॉक्यूमेंट्रीज़ नॉमिनेटेड थीं। ये पहला मौका है किसी इंडियन फिल्म ने इस कैटेगरी में ऑस्कर जीता है। इससे पहले इंडिया की ओर से इस कैटेगरी में 'द हाउस दैट आनंदा बिल्ट' (1969) और 'एन एनकाउंटर विद फेसेज़' (1979) जैसी डॉक्यूमेंट्री नॉमिनेट हुई थीं। मगर वो अवॉर्ड नहीं जीत सकीं।

Shipra Saini

Shipra Saini

News Anchor


Next Story