Pyara Hindustan
National

कश्मीर, POK और अक्साई चीन पर भारत को मिला रुस का साथ, पाकिस्तान और चीन को लगा बड़ा झटका

कश्मीर, POK और अक्साई चीन पर भारत को मिला रुस का साथ, पाकिस्तान और चीन को लगा बड़ा झटका
X

भारत को एक बार फिर रुस का साथ मिला है। वहीं पाकिस्तान और चीन को रुस ने बड़ा झटका देते हुए उनकी उम्मीदो पर पानी फेर दिया है। दरअसल रुस ने एससीओ शंघाई सहयोग संगठन का नक्शा जारी किया जिसमे पीओके, अक्साई चीन और कश्मीर को भारत के हिस्से के रूप में दिखाया गया है।

पाकिस्तान को रुस ने यह बड़ा झटका ऐसे वक्त पर दिया है जब पाकिस्तान रूस से सस्ता तेल खरीदना चाहता है। दरअसल अमेरिका की ऑफिशियल विजिट पर वॉशिंगटन पहुंचे पाकिस्तान के नए फाइनेंस मिनिस्टर इशाक डार ने कहा- पाकिस्तान भी रूस से ईंधन यानी फ्यूल खरीदना चाहता है, लेकिन हम चाहते हैं कि रूस की व्लादिमिर पुतिन सरकार हमें उसी रेट पर ऑयल सप्लाई करे, जिस कीमत भारत ने यह खरीदा है।

बता दें कि फरवरी में रूस-यूक्रेन जंग शुरू होने के बाद भारत ने रूस से काफी कम दाम पर क्रूड ऑयल खरीदा है। अमेरिका ने इस पर काफी आपत्ति जताई थी। भारत के विदेश मंत्री जयशंकर ने अमेरिकी विरोध को खारिज करते हुए कहा था- यूरोप एक दिन में जितना ऑयल और गैस रूस से खरीदता है, हम उतना एक महीने में भी नहीं खरीदते।

Shipra Saini

Shipra Saini

News Anchor


Next Story