G-20 सम्मेलन की मेजबानी करेगा भारत, PM मोदी ने जी-20 के नए लोगो-थीम और वेबसाइट का किया अनावरण
भारत एक दिसंबर से जी20 की अध्यक्षता संभालेगा। मंगलवार को पीएम मोदी ने वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए जी20 के नए लोगो-थीम और वेबसाइट का अनावरण किया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि G-20 का ये Logo केवल एक प्रतीक चिन्ह नहीं है बल्कि ये एक संदेश है। ये एक भावना है, जो हमारी रगों में है। ये एक संकल्प है, जो हमारी सोच में शामिल रहा है।
India is set to assume G20 Presidency. It is moment of pride for 130 crore Indians. pic.twitter.com/i4PPNTVX04
— PMO India (@PMOIndia) November 8, 2022
1 दिसंबर से भारत G20 की अध्यक्षता करेगा। भारत के लिए यह एक ऐतिहासिक अवसर है।
— BJP (@BJP4India) November 8, 2022
इसलिए आज इस समिट की वेबसाइट, थीम और लोगो को लांच किया गया है।
इस अवसर पर मैं सभी देशवासियों को बहुत-बहुत बधाई देता हूं।
- पीएम @narendramodi pic.twitter.com/UjGBvlZrX5
पीएम ने अपने संबोधन में कहा कि एक दिसंबर से भारत G20 की अध्यक्षता करेगा। भारत के लिए यह एक ऐतिहासिक अवसर है इसलिए आज इस समिट की वेबसाइट, थीम और लोगो को लांच किया गया है। उन्होंने कहा कि इस अवसर पर मैं सभी देशवासियों को बहुत-बहुत बधाई देता हूं।
The G20 India logo represents 'Vasudhaiva Kutumbakam'. pic.twitter.com/RJVFTp15p7
— PMO India (@PMOIndia) November 8, 2022
Shipra Saini
News Anchor