Pyara Hindustan
National

भारतीय सेना ने चीनी सैनिकों पर जमकर बरसाई लाठियां, दौड़ा -दौड़ा कर खदेड़ा, वीडियो वायरल

भारतीय सेना ने चीनी सैनिकों पर जमकर बरसाई लाठियां, दौड़ा -दौड़ा कर खदेड़ा, वीडियो वायरल
X

अरुणाचल प्रदेश के तवांग सेक्टर में 9 दिसंबर को भारतीय सैनिको और चीनी सैनिको के बीच हिंसक झड़प हुई। जिसको लेकर विपक्ष लगातार हंगामा बरपा रहा है मोदी सरकार को घेरा जा रहा है। अरुणाचल प्रदेश के तवांग में भारतीय सेना ने चीन की हरकत का मुंहतोड़ जवाब दिया। 9 दिसंबर को वास्तविक नियंत्रण रेखा पार कर कब्जा करने आए चीनी सैनिकों को न सिर्फ भारतीय जवानों ने पीछे धकेल दिया, बल्कि उन्हें सबक भी सिखाया।

सोशल मीडिया पर इस झड़प का वीडियो सामने आये है। जिसमें तवांग सेक्टर के यांग्त्से क्षेत्र में एलएसी पार करने की कोशिश करने वाले चीनी फौजियों को भारतीय सैनिकों ने अपने पोस्ट्स पर लौटने को मजबूर कर दिया था। अब सोशल मीडिया में एक वीडियो वायरल है। 2 मिनट 20 सेकेंड के इस वीडियो को तमाम लोग सोशल मीडिया पर शेयर करके भारतीय सेना के पराक्रम को सलाम कर रहे है। वहीं विपक्ष के नेताओ से माफी की मांग भी जा रही है।

बीजेपी के नेता मनजिंदर सिंह सिरसा ने ट्वीट करते हुए लिखा है कि विपक्ष के जो भी नेता चीन के मुद्दे पर भारतीय सेना के शौर्य पर सवाल उठा रहे थे, ये विडियो ज़रूर देखें और हमारे जवानों से माफ़ी माँगे।

मेजर सुरेंद्र पूनिया ने वीडियो शेयर करते हुए लिखा है कि भारतीय सेना बनाम चीनी सेना और चीनी सेना भाग रही है। LeLi गैंग और राहुल गांधी को यह देखकर बहुत बुरा लग रहा होगा।

बता दें कि जो वीडियो वायरल हुआ है उसमे भारतीय सैनिकों की दुश्मनों से झड़प दिख रही है। चीनी सैनिक जैसे ही तारबंदी को तोड़ भारतीय सीमा में घुसने की कोशिश करते हैं भारतीय सैनिक उनके सामने दीवार बनकर खड़े हो जाते हैं। फिर दे दनादन इतनी लाठियाँ बरसाते हैं कि दुश्मन फौजी भाग खड़े होते हैं।

Shipra Saini

Shipra Saini

News Anchor


Next Story