Pyara Hindustan
National

दिल्ली शराब घोटाला में जांच एजेंसी ने की तीसरी बड़ी गिरफ्तारी, CBI ने अभिषेक बोइनपल्ली को किया गिरफ्तार

दिल्ली शराब घोटाला में जांच एजेंसी ने की तीसरी बड़ी गिरफ्तारी, CBI ने अभिषेक बोइनपल्ली को किया गिरफ्तार
X

दिल्ली शराब घोटाला केस में सीबीआई ने बड़ी कार्रवाई की है। CBI ने इस मामले में एक और बड़ी गिरफ्तारी की है। CBI ने अभिषेक बोइनपल्ली को गिरफ्तार किया है। CBI के अधिकारियों मे इस बारे में जानकारी दी है।

उन्होंने बताया कि अभिषेक बोइनपल्ली, कथित तौर पर दक्षिणी भारत के कुछ शराब कारोबारियों के लिए काम करता था, उसे रविवार को पूछताछ के लिए बुलाया गया था। अधिकारियों ने बताया कि CBI ने पाया कि वह कुछ महत्वपूर्ण सवालों से बच रहा था जिसके बाद उसे देर रात गिरफ्तार कर लिया गया। इससे पहले AAP नेता विजय नायर को CBI ने गिरफ्तार किया था। इस मामले में दिल्ली के डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया भी आरोपी हैं।

बता दें कि CBI ने मनीष सिसोदिया समेत आठ आरोपियों के खिलाफ लुक आउट सर्कुलर नोटिस जारी किया है। FIR में कुल नौ लोग नामजद हैं, जिनमें सिर्फ पेरनोड रिकार्ड के पूर्व उपाध्यक्ष मनोज राय के खिलाफ लुक आउट सर्कुलर जारी नहीं किया गया है।

आरोपियों में ऑनली मच लाउडर के पूर्व CEO विजय नायर, ब्रिंडको स्प्रिट्स के मालिक अमनदीप ढल, इंडोस्प्रिट के मालिक समीर महेंद्रु, बडी रिटेल के निदेशक अमित अरोड़ा, राधा इंडस्ट्रीज के दिनेश अरोड़ा, प्रोपराइटरशिप फर्म महादेव लिकर्स के सन्नी मारवाज शामिल हैं। आरोपियों में अर्जुन रामचंद्र पिल्लई और अर्जुन पांडे भी शामिल हैं। CBI ने दिल्ली आबकारी नीति घोटाले में नामजद दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया समेत सभी आरोपियों के खिलाफ लुक आउट सर्कुलर जारी किया। इन सभी के देश छोड़ने पर रोक लगा दी गई है।

Shipra Saini

Shipra Saini

News Anchor


Next Story