Pyara Hindustan
National

IPS ऑफिसर अतुलचंद्र कुलकर्णी बने NIA के ADG, दाऊद के दो गुर्गो को NIA ने किया गिरफ्तार

IPS ऑफिसर अतुलचंद्र कुलकर्णी बने NIA के ADG, दाऊद के दो गुर्गो को    NIA ने किया गिरफ्तार
X

महाराष्ट्र में अंडरवर्ल्ड डॉन दाऊद इब्राहिम एंड कंपनी पर एनआईए का एक्शन लगातार जारी है। इसी बीच बड़ी खबर आ रही है कि महाराष्ट्र कैडर के आईपीएस अधिकारी अतुल कुलकर्णी को एनआईए का एडीजी नियुक्त किया गया।

दरअसल केन्द्रीय गृह मंत्रालाय ने वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी अतुलचंद्र कुलकर्णी को प्रतिनियुक्ति पर राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) के अतिरिक्त महानिदेशक यानि एडीजी के रूप में नियुक्त किया। केंद्रीय गृह मंत्रालय की ओर से यह आदेश जारी किया गया है।

एनआईए के पुलिस महानिरीक्षक के पद को अस्थायी रूप से एडीजी के पद पर अपग्रेड किया गया है, और कुलकर्णी को एक साल के समय के अगले आदेश तक नियुक्त किया गया है।

महाराष्ट्र कैडर के 1990 बैच के आईपीएस अधिकारी कुलकर्णी वर्तमान में पुणे में एडीजी जेल के रूप में तैनात हैं। इससे पहले वह महाराष्ट्र आतंकवाद विरोधी दस्ते, राज्य आपराधिक जांच विभाग (सीआईडी) के प्रमुख और साथ ही मुंबई में संयुक्त पुलिस आयुक्त (अपराध) थे। मुंबई में पोस्टिंग से पहले वह केंद्र में प्रतिनियुक्ति पर थे।

वहीं इस नियुक्ति के साथ ही एनआईए ने डी कंपनी पर शिकंजा कसा है। दाऊद गिरोह के खिलाफ एनआईए ने कार्रवाई करते हुए जांच एजेंसी ने गैंगस्टर छोटा शकील के दो सहयोगियों को गिरफ्तार किया है। उनका नाम आरिफ शेख, शब्बीर शेख है। इन दोनों की गिरफ्तारी दाऊद इब्राहिम कास्कर और उसके सहयोगियों से जुड़े डी-कंपनी मामले में हुई है। दोनों डी कंपनी की अवैध गतिविधियों और टेरर फंडिंग जैसे कामों में शामिल थे। NIA दोनों की हिरासत में मांग करने के लिए आज विशेष अदालत में पेश किया जाएगा।

Shipra Saini

Shipra Saini

News Anchor


Next Story