Pyara Hindustan
National

IPS रवि सिन्हा होंगे खुफिया एजेंसी RAW के नए चीफ, 30 जून को संभालेंगे कार्यभार

IPS रवि सिन्हा होंगे  खुफिया एजेंसी RAW के नए चीफ, 30 जून को संभालेंगे कार्यभार
X

IPS अधिकारी रवि सिन्हा को रिसर्च एंड एनालिसिस विंग (RAW) का नया प्रमुख नियुक्त किया गया है। IPS अधिकारी रवि सिन्हा 30 जून को अपना कार्यभार संभालेंगे। अधिकारियों ने सोमवार को यह जानकारी दी। फिलहाल सामंत गोयल रॉ प्रमुख हैं।

बता दे, मंत्रालय के एक आदेश में कहा गया है कि वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी रवि सिन्हा को सोमवार को भारत की खुफिया एजेंसी रॉ का नया प्रमुख नियुक्त किया गया। मंत्रालय के आदेश में कहा गया कि कैबिनेट की नियुक्ति समिति ने दो साल के कार्यकाल के लिए सिन्हा को रॉ के नए प्रमुख के रूप में नियुक्ति को मंजूरी दे दी है।

जानकारी केअनुसार, छत्तीसगढ़ कैडर के 1988 बैच के भारतीय पुलिस सेवा (IPS) अधिकारी रवि सिन्हा वर्तमान में कैबिनेट सचिवालय में विशेष सचिव के पद पर कार्यरत हैं। बता दें कि सिन्हा ने सामंत कुमार गोयल की जगह ली है, जो 30 जून, 2023 को अपना कार्यकाल पूरा करेंगे।

Rani Gupta

Rani Gupta

News Reporter


Next Story