Pyara Hindustan
National

तिरंगे के रंग में रंगा जम्मू-कश्मीर, अलगाववादियों के गढ़ में भी लहराया तिरंगा, महबूबा ने दी थी तिरंगा के बहिष्कार की धमकी

तिरंगे के रंग में रंगा जम्मू-कश्मीर, अलगाववादियों के गढ़ में भी लहराया तिरंगा, महबूबा ने दी थी तिरंगा के बहिष्कार की धमकी
X

देशभर में 'हर घर तिरंगा' अभियान अपने उफान पर पहुंच गया है।भारत की स्वतंत्रता के 75 वर्ष पूरे होने का समारोह तो एक दिन बाद 15 अगस्त को मनेगा, लेकिन चारों तरफ तिरंगा ही तिरंगा ही दिख रहा है। सबसे खुबसूरत और सुखद तस्वीरे और वीडियोज जम्मू कश्मीर से सामने आई है।

जम्मू के इलाको से लेकर कश्मीर घाटी के गांव , शहर, हर जगह तिरंगा लहरा रहा है। वहीं श्रीनगर की मशहूर डल झील भी तिरंगे के रंग में रंगी हुई है। इसके अलावा बांदीपोरा, अनंतनाग, कुपवाड़ा या त्राल, घाटी में हर जगह, भारत की आजादी के 75वें वर्ष के समारोह की जोरदार तैयारी चल रही है। इस तस्वीरो को देखकर कहा जा सकता है कि हर घर तिरंगा अभियान को कश्मीर घाटी की जनता ने पूरे तरीके से अपना लिया है।

कश्मीर की वादियों में राष्ट्रगान गाया जा रहा है। चाहे स्कूलों में पढ़ने वाली बच्चियां हो, या फिर बुर्कानशीन औरतें, सबके हाथ में तिरंगा है. बड़े उत्साह के साथ सड़कों पर ये तिरंगा रैली में शामिल हो रही हैं, भारत का राष्ट्रीय झंडा अपने हाथों में थामे हुए राष्ट्रगान गा रही हैं।

ये तमाम तस्वीरें जम्मू - कश्मीर के उन नेताओ के लिए बड़ा झटका है जो कहते थे की कश्मीर में कोई तिरंगा उठाने वाला नहीं मिलेगा। बता दें कि महबूबा मुफ्ती का अत्यंत गैरजिम्मेदाराना बयान आया था। 29 जुलाई 2017 को महबूबा मुफ्ती ने कहा था कि अगर आर्टिकल 370 हटा तो कश्मीर घाटी में कोई भारत का झंडा थामने वाला नहीं मिलेगा। जिस समय महबूबा ने ये बयान दिया था, उस वक्त वो जम्मू-कश्मीर की मुख्यमंत्री थीं।

इस तरफ से आजादी के अमृत महोत्सव को लेकर हर घर तिरंगा अभियान के तहत आम भागीदारी से रैलियां, घरों और इमारतों के ऊपर लहराते तिरंगे, स्कूलों में अलग - अलग कार्यक्रम और भारत माता की जय के जयघोष लगाए जा रहे है आजादी का जश्न मनाया जा रहा है।

Shipra Saini

Shipra Saini

News Anchor


Next Story