Pyara Hindustan
National

JNU में रामनवमी पर लेफ्ट और ABVP कार्यकर्ताओं में हुई झड़प , दिल्ली पुलिस ने की FIR दर्ज़

JNU में रामनवमी पर लेफ्ट और ABVP कार्यकर्ताओं में हुई झड़प , दिल्ली पुलिस ने की FIR दर्ज़

JNU में रामनवमी पर लेफ्ट और ABVP कार्यकर्ताओं में हुई झड़प , दिल्ली पुलिस ने की FIR दर्ज़
X

जवाहर लाल यूनिवर्सिटी में देर शाम लेफ्ट और राइट विंग के छात्रों के बीच हिंसक झड़प हो गई है और इस दौरान 15 से ज्यादा छात्र घायल हो गए जिसके बाद इस पुरे मामले को लेकर ABVP कार्यकर्ताओं पर FIR दर्ज़ कर लिया गया जिसके बाद ABVP कार्यकर्ताओं ने वामपंथियों पर FIR दर्ज़ करवाया। बता दे की जवाहरलाल नेहरू यूनिवर्सिटी के कावेरी छात्रावास में छात्रों के दो समूह के बीच हॉस्टल के मेस में रामनवमी पर कथित तौर पर मांसाहारी भोजन परोसने को लेकर झड़प हो गयी थी और इस मामले को देखते हुए पुलिस ने यूनिवर्सिटी के बाहर सुरक्षा बढ़ा दी है

साथ ही इस पुरे मुद्दे पर ABVP कार्यकर्ताओं के ट्विटर हैंडल से ट्वीट किया गया जिसमे उन्होंने लिखा समस्या पूजन से थी,समस्या हवन से थी,समस्या जेएनयू के भक्तिमय माहौल से थी,समस्या abvp के बढ़ते जनाधार से थी,समस्या अपने खत्म होते अस्तित्व को बचाने की थी.वेज- नॉनवेज का कोई विषय था ही नही। नॉनवेज दशकों से चल रहा है, आगे भी चलेगा।लेफ्ट का मुद्दा था रामनवमी पूजन होने से रोकना और इसके लिए आसानी से मुद्दा हिंदू -मुसलमान बना दिया गया। मीडिया प्रोपेगेंडा करना कोई लेफ्ट से सीखे।इसके लिए इफ्तार और नॉनवेज को लेफ्ट ने मुद्दा बनाया।

Shyren Messy

Shyren Messy

Editor & Reporter


Next Story