Pyara Hindustan
National

कपिल मिश्रा को BJP में मिली बड़ी जिम्मेदारी, पार्टी ने बनाया दिल्ली का प्रदेश उपाध्यक्ष

कपिल मिश्रा को BJP में मिली बड़ी जिम्मेदारी, पार्टी ने बनाया दिल्ली का प्रदेश उपाध्यक्ष
X

दिल्ली बीजेपी नेता कपिल मिश्रा को भारतीय जनता पार्टी ने भाजपा का प्रदेश उपाध्यक्ष बनाया है। दिल्ली बीजेपी के ट्विटर हैंडल से बताया गया कि प्रदेश अध्यक्ष श्री वीरेंद्र सचदेव जी के निर्देशानुसार श्री कपिल मिश्रा को भाजपा का प्रदेश उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया है। दिल्ली भाजपा ने सोशल मिडिया हैंडल से नियुक्ति वाला आदेश भी शेयर किया है।

कपिल मिश्रा बने प्रदेश उपाध्यक्ष

भारतीय जनता पार्टी ने आज कपिल मिश्रा को दिल्ली का प्रदेश उपाध्यक्ष बनाते हुए लिखा, 'भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष श्री वीरेंद्र सचदेव जी के निर्देशानुसार श्री कपिल मिश्रा को भाजपा का प्रदेश उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया है। यह आदेश तत्काल प्रभाव से लागू होगा।'

कपिल मिश्रा की सामने आई प्रतिक्रिया

BJP नेता कपिल मिश्रा ने प्रदेश उपाध्यक्ष बनाए जाने पर पीएम मोदी, गृहमंत्री अमित शाह, पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा और दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा का आभार जताते हुए पोस्ट कर लिखा, 'एक छोटे से कार्यकर्ता को इस प्रकार स्नेह पूर्ण अपनाना केवल भाजपा में ही संभव है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का अत्यंत आभार। राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा का आभार इस ज़िम्मेदारी के योग्य मुझे समझने के लिए। गृहमंत्री अमित शाह का आभार जिनके मार्गदर्शन में दिल्ली बड़े परिवर्तन की ओर बढ़ रहा। दिल्ली के यशस्वी अध्यक्ष और मेरे बड़े भाई वीरेंद्र सचदेवा का आभार जिन्होंने मुझे अपनी टीम का सदस्य बनाने योग्य समझा।'

कौन हैं कपिल मिश्रा?

कपिल मिश्रा भारतीय जनता पार्टी के एक्टिव नेता हैं। कपिल पहले आम आदमी पार्टी में थे जिसे छोड़ने के बाद उन्होंने भारतीय जनता पार्टी का दामन थामा था। साल 2019 में बीजेपी ज्वाइन करने से पहले कपिल दिल्ली के करावल नगर से विधायक थे। कपिल मिश्रा लगातार आम आदमी पार्टी और अरविन्द केजरीवाल के खिलाफ मुखर होकर बोलते रहे है।

Rani Gupta

Rani Gupta

News Reporter


Next Story