Pyara Hindustan
National

पंजाब पुलिस पर अपहरण का केस हुआ दर्ज़, कपिल मिश्रा का दवा, तजिंदर बग्गा को वापस दिल्ली ला सकती है हरियाणा पुलिस

पंजाब पुलिस पर अपहरण का केस हुआ दर्ज़, कपिल मिश्रा का दवा, तजिंदर बग्गा को वापस दिल्ली ला सकती है हरियाणा पुलिस
X

भाजपा नेता तजिंदर पाल सिंह बग्गा को लेकर हुई गिरफ्तारी से सियासी घमासान मच गई है। पंजाब पुलिस जैसे ही गिरफ्तार करके ले गई तो हरियाणा पुलिस ने कुरुक्षेत्र में रोक लिया है। दिल्ली पुलिस ने अपहरण का केस पंजाब पुलिस के खिलाफ दर्ज कर लिया है। इस बीच भाजपा ने ऐलान किया है कि वह दोपहर 3 बजे आम आदमी पार्टी के कार्यालय के आगे विरोध प्रदर्शन करेगी। वहीं दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को कथित धमकी देने के आरोप में पंजाब पुलिस द्वारा भाजपा नेता तजिंदर बग्गा की गिरफ़्तारी के बाद दिल्ली पुलिस ने अपहरण का मामला दर्ज़ किया है।

वहीं मनप्रीत सिंह पंजाब पुलिस अधिकारी ने कहा की ये लीगल है और सारी चीजो की विडिओग्राफी है। वहीं हरियाणा पुलिस के रोके जाने के सवाल पर उन्होंने कहा की हरियाणा पुलिस वेरिफिकेशन कर रही है। तेजिंदर पाल सिंह बग्गा के आरोप के बारे में कहा की दंगे भड़काने का आरोप दर्ज़ है।

कपिल मिश्रा का दवा किया कि, हरियाणा पुलिस तजिंदर बग्गा को वापस दिल्ली ला सकती है।

वहीं इस मामले में मनजिंदर सिंह सिरसा ने प्रेस कॉन्फ्रेंस किया और केजरीवाल पर आरोप लगाया की पंजाब पुलिस का दुरूपयोग कर है। गैरकानूनी तरीके से बग्गा को अरेस्ट करने की कोशिश की गयी है।

आपको बता दे, हरियाणा पुलिस ने कुरुक्षेत्र में रोक दिया है। बग्गा की गिरफ्तारी अब तीन राज्यों की पुलिस का मामला बन गया है। जहां पंजाब पुलिस ने बग्गा को अऱेस्ट किया तो वहीं दिल्ली पुलिस में जाकर बग्गा के पिता ने शिकायत दर्ज कराई और कहा कि उनके साथ पंजाब पुलिस ने मारपीट की तथा उनका मोबाइल फोन छीन लिया। तीन पंजाब पुलिस के जवानों को अब दिल्ली के जनकपुरी थाने में बैठा रखा है। वहीं हरियाणा पुलिस भी मामले में एक्टिव हो गई है और उसने कुरुक्षेत्र में पंजाब पुलिस को रोक लिया है।

वहीं कुमार विश्वास ने भी इस मामले में केजरीवाल और भगवंत मान को घेरते हुए ट्वीट किया, "प्रिय छोटे भाई भगवंत मान ख़ुद्दार पंजाब ने 300साल में, दिल्ली के किसी असुरक्षित तानाशाह को अपनी ताक़त से कभी नहीं खेलने दिया।पंजाब ने तुम्हारी पगड़ी को ताज सौंपा है किसी बौने दुर्योधन को नहीं।पंजाब के लोगों के टैक्स के पैसों व उनकी पुलिस का अपमान मत करो। पगड़ी सम्भाल जट्टा🇮🇳🙏

Rani Gupta

Rani Gupta

News Reporter


Next Story