केजरीवाल ने दिल्ली विधानसभा में पेश किया विश्वास प्रस्ताव, BJP ने शराब घोटाले से ध्यान हटाने का लगाया आरोप
दिल्ली में शराब घोटाले में फंसे डिप्टी CM मनीष सिसोदिया पर जवाब देने के बजाए दिल्ली के CM अरविंद केजरीवाल ने दिल्ली विधानसभा में विश्वास प्रस्ताव पेश किया है। BJP ने केजरीवाल सरकार पर मामले से ध्यान हटाने का आरोप लगाया।
दरअसल शराब नीति को लेकर मचे सियासी घमासान के बीच सीएम अरविंद केजरीवाल ने इसे दिल्ली सरकार गिराने की बीजेपी की साजिश बताया है। उन्होंने कहा है कि बीजेपी दिल्ली में 'ऑपरेशन लोटस' के तहत आम आदमी पार्टी के विधायकों को खरीदने की कोशिश कर रही है। जिसके बाद दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने विधानसभा में बोलते हुए कहा कि लोगों ने पूछा कि विश्वास प्रस्ताव की क्या ज़रूरत है, मैंने कहा विश्वास प्रस्ताव से हम दिखाना चाहते हैं कि AAP का एक-एक विधायक और कार्यकर्ता कट्टर ईमानदार हैं। उन्होंने कहा कि मध्य प्रदेश, गोवा, महाराष्ट्र, कर्नाटक में ऑपरेशन लोटस सफल रहा लेकिन दिल्ली में आकर वह टायं-टायं फिस हो गया।
इन्होंने (BJP) हमारे विधायक खरीदने की पूरी कोशिश की। विश्वास प्रस्ताव से हम साबित करेंगे कि एक भी विधायक नहीं बिका: दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल, दिल्ली विधानसभा pic.twitter.com/0KByNhO8zM
— ANI_HindiNews (@AHindinews) August 29, 2022
वहीं इस विश्वास प्रस्ताव को लेकर बीजेपी ने केजरीवाल सरकार पर हमला बोला बीजेपी ने कहा कि केजरीवाल सरकार शराब घोटाले से ध्यान हटाने के लिए यह सबकुछ कर रही है।
दिल्ली विधानसभा में केजरीवाल सरकार आज पेश करेगी विश्वास प्रस्ताव. सदन में भारी हंगामे के आसार.
— ZEE HINDUSTAN (@Zee_Hindustan) August 29, 2022
BJP ने सरकार पर लगाया शराब घोटाले से ध्यान हटाने का आरोप.
AAP विधायक अतिशी ने कहा कि बीजेपी किसी तरह से अरविंद केजरीवाल की सरकार गिराना चाहती है। उनकी साजिश दिल्ली में नाकाम रही है। दिल्ली की जनता भी जानना चाहती है कि जो सरकार दिल्ली में है क्या वह स्थिर है, क्या वह सरकार बनी हुई है। इसे लेकर आज विश्वास प्रस्ताव लाया जा रहा है।
BJP किसी तरह से अरविंद केजरीवाल की सरकार गिराना चाहती है। उनकी साजिश दिल्ली में नाकाम रही है। दिल्ली की जनता भी जानना चाहती है कि जो सरकार दिल्ली में है क्या वह स्थिर है क्या वह सरकार बनी हुई है। इसे लेकर आज विश्वास प्रस्ताव लाया जा रहा है: AAP विधायक आतिशी मार्लेना https://t.co/I2WxIaqYwa pic.twitter.com/qVQIGDZuBI
— ANI_HindiNews (@AHindinews) August 29, 2022
केजरीवाल ने आरोप लगाया कि भाजपा में 277 विधायक शामिल हुए हैं। अगर प्रत्येक विधायक को 20 करोड़ रुपये दिए गए तो सभी विधायक खरीदने में 5,500 करोड़ रुपये खरीदे गए होंगे। इसीलिए महंगाई बढ़ गई है क्योंकि वे विधायकों को खरीदने के लिए आम आदमी के पैसे का उपयोग कर रहे हैं।
Shipra Saini
News Anchor