जम्मू कश्मीर में केजरीवाल को लगा बड़ा झटका, AAP के 51 नेताओं ने पार्टी से दिया इस्तीफा
आम आदमी पार्टी की मुश्किले कम होती नजर नहीं आ रही है। दिल्ली में शराब और शिक्षा घोटाले में फंसी AAP को अब जम्मू कश्मीर में भी बड़ा झटका लगा है। बुधवार को जम्मू में आम आदमी पार्टी के 51 नेताओं ने इस्तीफा देकर गुलाम नबी आजाद का दामन थाम लिया है। बता दें कि गुलाम नबी आजाद ने हाल ही में कांग्रेस से इस्तीफा देने के बाद नई पार्टी बनाने का ऐलान किया है।
जम्मू कश्मीर में AAP के 51 नेताओं ने इस्तीफा दिया
— Prayagraj District (@VoiceAllahabad) August 31, 2022
AAP के 51 नेताओं ने गुलाम नबी आज़ाद का हाथ थामा
जम्मू कश्मीर में आम आदमी पार्टी को बड़ा झटका pic.twitter.com/lCBDNKGGc3
अश्वनी खजूरिया ने छोड़ी आम आदमी पार्टी
— News18 Jammu (@News18Jammu) September 1, 2022
गु़लाम नबी आज़ाद की पार्टी में होंगे शामिल #JammuNews pic.twitter.com/Ibd09ZSQ1U
इसके अलावा कांग्रेस पार्टी से 42 अन्य नेताओं ने भी पार्टी से इस्तीफा दे दिया। इन सभी नेताओं का कहना है कि वे गुलाम नबी आजाद की बनाई नई पार्टी में शामिल होंगे। ऐसे में गुलाम नबी आजाद के समर्थन में जम्मू कश्मीर में कांग्रेस और आम आदमी पार्टी के 150 से ज्यादा नेताओं ने इस्तीफा दे दिया है। इन नेताओं में राज्य के पूर्व डिप्टी सीएम ताराचंद भी शामिल हैं।
Shipra Saini
News Anchor