केजरीवाल आज अहमदाबाद में सफाई कर्मचारियों से करेंगे मुलाकात, BJP ने पूछा दिल्ली में अस्थायी कर्मचारियों को पक्का क्यों नहीं किया ?
गुजरात के सियासी दंगल में आम आदमी पार्टी अपनी पूरी ताकत के साथ चुनावी मैदान में उतर गई है। दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल एक के बाद एक गुजरात में चुनावी दौरे कर रहे है। एक बार फिर अरविंद केजरीवाल पंजाब के सीएम भगवंत मान के साथ अहमदाबाद का दौरा करेंगे। इस दौरान वे गुजरात सरकार के सफाई कर्मियों, अस्थायी कर्मियों और युवाओं के साथ बातचीत करेंगे। बीजेपी शासित गुजरात की अपनी इस यात्रा से पहले केजरीवाल ने कहा कि गुजरात में समाज का हर वर्ग आशाभरी निगाहों से आम आदमी पार्टी की ओर देख रहा है।
आप के राष्ट्रीय संयोजक केजरीवाल ने ट्वीट किया, 'कल मैं और भगवंत मान जी अहमदाबाद जा रहे हैं। वहाँ युवाओं, सफाई कर्मचारियों और कच्चे कर्मचारियों के साथ हम संवाद करेंगे। आज गुजरात का हर तबका आम आदमी पार्टी को ही अपनी उम्मीद मानता है।'
कल मैं और भगवंत मान जी अहमदाबाद जा रहे हैं। वहाँ युवाओं, सफ़ाई कर्मचारी और कच्चे कर्मचारियों के साथ संवाद करेंगे। आज गुजरात का हर तबका आम आदमी पार्टी को ही अपनी उम्मीद मानता है।
— Arvind Kejriwal (@ArvindKejriwal) September 24, 2022
इसको लेकर बीजेपी के नेता कपिल मिश्रा ने अरविंद केजरीवाल पर कई सवाल दागे है और उनका जवाब मांगा है। कपिल मिश्रा ने ट्वीट करते हुए लिखा कि केजरीवाल जी, आज गुजरात में फिर से झूठ बोलने से पहले मेरे सवालों का जवाब दीजिए। दिल्ली में अस्थायी कर्मचारियों को पक्का क्यों नहीं किया ? CM ऑफ़िस तक में 17 कच्चे कर्मचारी क्यों ?
केजरीवाल जी, आज गुजरात में फिर से झूठ बोलने से पहले मेरे सवालों का जवाब दीजिए :
— Kapil Mishra (@KapilMishra_IND) September 25, 2022
दिल्ली में अस्थायी कर्मचारियों को पक्का क्यों नहीं किया ? CM ऑफ़िस तक में 17 कच्चे कर्मचारी क्यों ?
pic.twitter.com/BbgOQ7RuMK
दरअसल गुजरात पहुंचकर अरविंद केजरीवाल जो लगातार चुनावी वादे कर रहे है। दिल्ली मॉडल का हवाला देते हुए बिजली , पानी , युवाओ को रोजगार और तमाम वादे किए जा रहे है। लेकिन बीजेपी उन सभी वादो की पोल खोल रही है।
Shipra Saini
News Anchor