Pyara Hindustan
National

मध्य प्रदेश नगर निकाय चुनाव: कमलनाथ के गढ़ छिंदवाड़ा में BJP का खेला, कांग्रेस को मिली मात

मध्य प्रदेश नगर निकाय चुनाव: कमलनाथ के गढ़ छिंदवाड़ा में BJP का खेला, कांग्रेस को मिली मात
X

मध्य प्रदेश के 18 जिलों के 46 नगरीय निकायों में हुए चुनाव के बाद शुक्रवार को मतगणना हो रही है। नगरीय निकाय चुनाव के लिए 27 सितंबर को वोट डाले गए थे। मतगणना सुबह 9 बजे से जारी है। 46 नगरीय निकाय में फिलहाल भारतीय जनता पार्टी आगे है। 17 नगर पालिका में से 11 पर बीजेपी को बहुमत मिला है जबकि कांग्रेस सिर्फ 4 नगर पालिका में ही जीत दर्ज कर सकी है।

इन नगरीय निकायों में कुल 8.42 लाख मतदाता थे और 72 फीसदी मतदान हुआ था। 17 नगर पालिका और 29 नगर परिषद के चुनाव में बीजेपी आगे चल रही है। 17 नगर पालिका में से 11 पर भाजपा को बहुमत मिला है। कांग्रेस सिर्फ 4 नगर पालिका में ही जीत हासिल कर सकी है। बिजुरी नगर पालिका में जहां टाई हुआ है, वहीं नैनपुर नगर पालिका में निर्दलीय बहुमत में हैं।

कमलनाथ के गढ़ छिंदवाड़ा में BJP का खेला

बता दे, 29 नगर परिषद की बात करें तो यहां भी भाजपा 17 परिषद में जीत दर्ज कर आगे है। कांग्रेस के खाते में 6 परिषद ही आई हैं। सबसे बड़ा उलटफेर कमलनाथ के गढ़ छिंदवाड़ा में हुआ है। यहां बीजेपी ने 6 में से 4 निकाय कांग्रेस से छीन लिए। सिंगरौली की सरई और बरगवां परिषद में निर्दलीय बहुमत में हैं। ये दोनों नई परिषद हैं। लखनादौन (सिवनी) में भी निर्दलीय बहुमत में हैं। डिंडौरी परिषद में टाई हुआ है।

25 पार्षद निर्विरोध निर्वाचित

वही 3,397 उम्मीदवारों के भाग्य के फैसले के लिए 17 म्युनिसिपल काउंसिल, 29 नगर परिषदों सहित कुल 46 शहरी निकायों में चुनाव हुए थे। ये वो नगरीय निकाय हैं जहां जुलाई में चुनाव नहीं हो पाए थे क्योंकि तब इनका कार्यकाल पूरा नहीं हुआ था। वहीं, 25 पार्षद निर्विरोध निर्वाचित हुए हैं। मतगणना के दौरान किसी भी तरह की गड़बड़ी ना हो पाए इसके लिए सुरक्षा को लेकर पुख्ता इंतेजाम किए गए हैं। मतगणना कुल 17 नगरपालिका और 29 नगर परिषद के लिए होगी। इनमें 6 नव-गठित नगर परिषद भी शामिल हैं। सभी निकायों में कुल 814 वार्ड हैं।

राज्य निर्वाचन आयोग सचिव राकेश सिंह ने बताया कि 46 नगरीय निकायों में 3397 प्रत्याशी चुनाव मैदान में थे। 27 सितंबर को हुए चुनाव के दौरान कुल 72.60 प्रतिशत मतदान हुआ था। जिसमें पुरुषों का मतदान प्रतिशत 74.20 और महिलाओं का 71 प्रतिशत रहा था। वहीं 57.90 प्रतिशत अन्य मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया था।

Rani Gupta

Rani Gupta

News Reporter


Next Story