Pyara Hindustan
National

महाराष्ट्र कांग्रेस अध्यक्ष नाना पटोले ने भगवान राम से की राहुल गांधी की तुलना, BJP बोली - गांधी परिवार की चापलूसी की सारी सीमाएं पार की

महाराष्ट्र कांग्रेस अध्यक्ष नाना पटोले ने भगवान राम से की राहुल गांधी की तुलना,  BJP बोली - गांधी परिवार की चापलूसी की सारी सीमाएं पार की
X

देश में डूबती नैया को पार लगाने के लिए कांग्रेस पार्टी कश्मीर से कन्याकुमारी तक भारत जोड़ो यात्रा निकाल रही है। कांग्रेस नेता राहुल गांधी के नेतृत्व में ये यात्रा निकाली जा रही है। लेकिन अब कांग्रेस के नेता राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा की तुलना भगवान राम की अयोध्या से श्रीलंका तक की पैदल यात्रा से कर रहे है।

सबसे पहले राजस्थान में गहलोत सरकार में मंत्री परसादी लाल मीणा ने राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा की तुलना भगवान राम की अयोध्या से श्रीलंका तक की पैदल यात्रा से की। और उसके बाद अब महाराष्ट्र कांग्रेस अध्यक्ष नाना पटोले का बयान आया है। उन्होंने कहा कि यह संयोग ही है कि राहुल गांधी और राम के नाम के शुरुआत में 'आर' शब्द की समानता है।

इससे पहले राजस्थान के मंत्री परसादी लाल मीणा ने कहा था कि राहुल गांधी भगवान राम से भी ज्यादा पैदल चल रहे हैं। जितना श्रीराम अयोध्या से श्रीलंका तक चले थे, उससे ज्यादा का सफर राहुल गांधी करेंगे। मीणा ने कहा, जितनी दूरी भगवान राम ने अयोध्या से लंका तक तय की थी राहुल गांधी उससे भी कहीं ज्यादा चलेंगे। वह कश्मीर से कन्याकुमारी तक का सफर करेंगे।

भारत जोड़ो यात्रा को लेकर कांग्रेस नेताओं के बयान पर बीजेपी ने बड़ा हमला बोला है। कांग्रेस और बीजेपी के बीच इस मुद्दे को लेकर भी वाद विवाद शुरू हो गया है। राजस्थान में बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष सतीश पूनियां ने कहा कि राहुल गांधी भगवान राम से बड़े कैसे हो सकते हैं? कांग्रेस नेताओं ने हमेशा ही भगवान को चुनने में गलती की है। वहीं बीजेपी नेता राजेंद्र राठौड़ ने कहा कि राहुल गांधी की तुलान श्री राम से करके हमारी संस्कृति का अपमान किया जा रहा है। इन लोगों ने गांधी परिवार की चापलूसी की सारी सीमाएं पार कर ली हैं।

Shipra Saini

Shipra Saini

News Anchor


Next Story