महाराष्ट्र के डिप्टी CM देवेंद्र फडणवीस ने RSS प्रमुख मोहन भागवत से की मुलाकात, शिंदे सेना के 3 पार्षद BJP में हुए शामिल
महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने सोमवार रात नागपुर में संगठन के मुख्यालय में आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत से मुलाकात की। उपमुख्यमंत्री की शपथ लेने के बाद नागपुर के विधायक फडणवीस पहली बार आरएसएस मुख्यालय पहुंचे थे। नागपुर के महल इलाके में स्थित आरएसएस मुख्यालय में रात करीब सवा नौ बजे देवेन्द्र फडण्वीस पहुंचे और 45 मिनट बाद बाहर निकले।
Nagpur News
— News Arena (@NewsArenaIndia) July 19, 2022
Devendra Fadnavis meets RSS Chief Mohan Bhagwat at RSS HQ.
बता दें कि महाराष्ट्र में सत्ता परिवर्तन हो चुका है लेकिन अभी तक कैबिनेट का विस्तार नहीं हुआ है। माना जा रहा कि कैबिनेट विस्तार को लेकर भी देवेन्द्र फडण्वीस ने आरएसएस प्रमुख के साथ चर्चा की होगी। लेकिन इस बारे में कोई जानकारी फिलहाल सामने नहीं आई है।
वहीं नवी मुंम्बई से भी बड़ी खबर सामने आ रही है जहां शिंदे सेना के 3 पार्षद बीजेपी विधायक और स्थानीय नेता गणेश नाइक की मौजूदगी में बीजेपी में हुए शामिल।
Navi Mumbai News
— News Arena (@NewsArenaIndia) July 19, 2022
3 Councillors of Shinde Sena joined BJP in presence of BJP MLA & local strongman Ganesh Naik. pic.twitter.com/0sfouS4xff
Shipra Saini
News Anchor