Pyara Hindustan
National

ममता बनर्जी के मंत्री ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु पर की शर्मनाक टिप्पणी, BJP ने मंत्री अखिल गिरी की गिरफ्तारी की मांग

ममता बनर्जी के मंत्री ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु पर की शर्मनाक टिप्पणी, BJP ने मंत्री अखिल गिरी की गिरफ्तारी की मांग
X

पश्चिम बंगाल की ममता बनर्जी सरकार में मंत्री और TMC नेता अखिल गिरी ने देश की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु को लेकर विवादित बयान दिया है। अखिल गिरी ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु के रंग रुप का मजाक उड़ाया है।

नंदीग्राम में ममता बनर्जी के मंत्री ने कहा कि हम किसी को उनकी शक्ल से नहीं आंकते हैं। हम भारत के राष्ट्रपति के पद का सम्मान करते हैं लेकिन हमारी राष्ट्रपति देखने में कैसी दिखती हैं। न्यूज एजेंसी ANI ने अखिल गिरी के भाषण का वीडियो भी जारी किया है। वीडियो में ऐसा लग रहा है कि वह राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु के रंग रुप का मजाक उड़ा रहे हैं। नंदीग्राम में भीड़ को संबोधित करते हुए वह कहते हैं कि हम किसी के रंग रुप को देखकर नहीं आंकते। हम भारत के राष्ट्रपति का पद सम्मान करते हैं। लेकिन हमारी राष्ट्रपति कैसी दिखती हैं।

बीजेपी ने अखिल गिरी के इस भाषण को बेहद अपमानजनक बताया है। बीजेपी नेताओं ने मंत्री के इस बयान की कड़ी निंदा की है। तो वहीं टीएमसी ने अपने नेता का बचाव करते हुए कहा है कि मंत्री ने किसी का अपमान नहीं किया है। वह जनता से कह रहे थे कि उनकी पार्टी किसी को चेहरे से नहीं आंकती। उन्होंने उदाहरण के लिए देश की राष्ट्रपति का नाम लिया।

बीजेपी नेताओं का दावा है कि ममता के मंत्री जिस समय यह बयान दे रहे थे टिप्पणी के दौरान बंगाल की महिला कल्याण विभाग की मंत्री शशि पांजा भी वहां उपस्थित थी। बता दें कि नंदीग्राम बीजेपी नेता और नेता प्रतिपक्ष सुवेंदु अधिकारी का गढ़ माना जाता है।

इस पूरे मामले पर विवाद बढ़ने के बाद अखिल गिरि ने अपनी सफाई में बयान जारी किया- मैंने किसी का नाम नहीं लिया। मैंने शुभेंदु अधिकारी के कमेंट के जवाब में इस तरह की तुलना की थी। उन्होंने कहा था कि अखिल गिरि अच्छे नहीं दिखते हैं। मैं एक मंत्री हूं। मैंने पद की शपथ ली है। मेरे बारे में ऐसा कहना संविधान का अपमान है।

भाजपा सांसद सौमित्र खान ने राष्ट्रीय महिला आयोग को पत्र लिखकर अखिल गिरि को "तुरंत गिरफ्तार" करने और उनके खिलाफ उचित कार्रवाई करने का अनुरोध किया और राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू पर उनकी आपत्तिजनक टिप्पणी पर "उन्हें विधायक पद से भी बर्खास्त करने का प्रयास" करने का अनुरोध किया।

Shipra Saini

Shipra Saini

News Anchor


Next Story