मानसून सत्र के बीच कांग्रेस को बड़ा झटका, मणिपुर अध्यक्ष का इस्तीफा, 8 विधायक थामेंगे BJP का हाथ।
मानसून सत्र के बीच कांग्रेस को बड़ा झटका, मणिपुर अध्यक्ष का इस्तिफा, 8 विधायक थामेंगे BJP का हाथ।

पहले राजस्थान, पंजाब, छत्तीसगढ़ और तेलंगाना से बड़ा झटका झेल चुकी कांग्रेस को अब इस और बड़ा झटका मणिपुर से लगा है। संसद के मानसून सत्र के बीच ही कांग्रेस को ये बड़ा झटका लगा है। दरअसल, मणिपुर से कांग्रेस के प्रदेश कमिटी के अध्यक्ष गोविंददास कोंथौजम ने मंगलवार को अपने पद से इस्तीफ़ा दे दिया है। यही नहीं सूत्रों का माने तो राज्य में कांग्रेस के आठ विधायक बीजेपी में शामिल हो सकते हैं। वहीं मणिपुर में अगले साल विधानसभा चुनाव भी है।
झटका: मणिपुर कांग्रेस अध्यक्ष ने दिया इस्तीफा, आठ कांग्रेसी विधायक आज थाम सकते हैं भाजपा का दामन https://t.co/MKzDRUf1rz
— Modi Fan Army Ⓜ🅾Dℹ (@modifanArmy) July 20, 2021
आपको बता दें कि गोविंददास कोंथौजम कांग्रेस पार्टी से बिष्णुपर विधानसभा क्षेत्र के छह बार विधायक चुने गए और विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष भी रहे हैं। पिरले साल उन्हें मणिपुर कांग्रेस का अध्यक्ष भी बनाया गया था।
चुनाव से पहले संकट: मणिपुर कांग्रेस अध्यक्ष ने दिया इस्तीफा, आज BJP में शामिल हो सकते हैं कांग्रेस के 8 विधायक https://t.co/aKMyheTAUT
— Modi Fan Army Ⓜ🅾Dℹ (@modifanArmy) July 20, 2021
इसी के साथ आपको बता दें कि आगामी विधानसभा चुनाव को देखते हुए पिछले महीने ही बीजेपी ने शारदा देवी को मणिपुर में पार्टी का अध्यक्ष नियुक्त किया था। शारदा देवी ने एस टिकैंद्र सिंह की जगह ली थी, जिनकी मई में कोरोना संक्रमण के कारण मौत हो गई।