Pyara Hindustan
National

विधायक अभय वर्मा ने दीनदयाल उपाध्याय की जन्म जयंती पर पाण्डव नगर (लक्ष्मी नगर विधानसभा) के क्षेत्रवासियों को 58 लाख रुपए के विकास कार्य की सौगात दी

विधायक अभय वर्मा ने दीनदयाल उपाध्याय की जन्म जयंती पर पाण्डव नगर (लक्ष्मी नगर विधानसभा) के क्षेत्रवासियों को 58 लाख रुपए के विकास कार्य की सौगात दी
X

एकात्म मानववाद व अंत्योदय के प्रणेता पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जन्म जयंती पर लक्ष्मी नगर विधानसभा के पाण्डव नगर वॉर्ड स्थित धोबी घाट सहित बी-ब्लॉक व जे-ब्लॉक की गलियों के पुनर्निर्माण कार्य का उद्घाटन विधायक अभय वर्मा ने नारियल तोड़कर किया।

कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए विधायक अभय वर्मा ने बताया कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय के एकात्म मानववाद और अंत्योदय के सिद्धांत "समाज के अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति का विकास" और उनकी इसी विचार को चरितार्थ करते हुए समाज में अंतिम पायदान पर खड़े धोबी समाज के सम्मान व उत्थान के लिए धोबी घाट के पुनर्निर्माण कार्य की शुरूआत की गई जिसमें 38 लाख रुपए खर्च किए जाएंगे। इस पुनर्निर्माण कार्य के दौरान चाहरदीवारी, स्टील गेट के साथ-साथ बड़े हॉल, सेड एवं शौचालय का निर्माण करवाया जाएगा। इसके अतिरिक्त पाण्डव नगर के बी-ब्लॉक और जे-ब्लॉक में लगभग 20 लाख रुपए की लागत से गलियों का पुनर्निर्माण कार्य भी करवाया जाएगा।



दिल्ली धोबी सभा (एस 2337) के कर्यकारी अध्यक्ष व गणेश नगर धोबी घाट के प्रधान रामनाथ (बिट्टू) ने उपरोक्त कार्य के लिए विधायक अभय वर्मा को धन्यवाद दिया साथ ही विश्वकर्मा योजना के लिए यशस्वी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि हम सभी धोबी समाज के लोगों के लिए विश्वकर्मा योजना बहुत ही लाभकारी है और हम सभी इस योजना का लाभ ले रहे हैं।

कार्यक्रम में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के शाहदरा जिला संघचालक माननीय अशोक कपूर जी शामिल हुए और अपने सम्बोधन में बताया कि संघ कमजोर वर्ग के लोगों के हितों के लिए कंधे से कंधा मिलाकर सदैव खड़ा रहता है और पाण्डव नगर का धोबी घाट जो कि गत 13 वर्षों से पुनर्निर्माण कार्य से वंचित था जिस पर कभी किसी सरकार ने कोई सुध नहीं ली लेकिन विधायक अभय वर्मा के अथक प्रयासों से पुनर्निर्माण कार्य शुरू किया गया।

Next Story