Pyara Hindustan
National

मोदी सरकार ने बजट में 5G, डिजिटल रुपये, E-passports,नई नौकरियां, गरीबों के लिए किये बड़े ऐलान, किसानो को दी बड़ी सौगात

मोदी सरकार ने बजट में 5G, डिजिटल रुपये, E-passports,नई नौकरियां, गरीबों के लिए किये बड़े ऐलान, किसानो को दी बड़ी सौगात
X

मोदी सरकार के दूसरे कार्यकाल का चौथा बजट वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने पेश किया। वित्त मंत्री की ओर से जानकारी दी गई कि बजट अगले 25 सालो का ब्लू प्रिंट है। कोविड के बाद अर्थव्यव्स्था में तेजी से सुधार हुआ है। इस बजट में युवाओं को 16 लाख नौकरियां देने का वादा किया गया है। छोटे और मध्यम व्यापारियो पर सरकार मेहरबान हुई है। हालाकि बजट में इनकम टैक्स में कोई राहत नहीं मिली है। जिससे मिडिल क्लास जरूर मायूस होगी। इसके अलावा क्रिप्टोकरंसी से होने वाली इनकम पर 30 फीसदी टैक्स लगा दिया गया है। Budget 2022 में निर्मला सीतारमण ने क्या-क्या ऐलान किए यहां जानिए।

बजट में किसानो को बड़ी सौगात

- एमएसपी पर किसानो से रिकॉर्ड खरीददारी की जाएगी

- केमिकल मुक्त खेती, ऑर्गेनिक खेती पर सरकार का जोर

- किसानों को डिजिटल सर्विस मिलेगी, सिंचाई, पेयजल सुविधाएं बढ़ाने पर जोर

- गंगा नदी के किनारे 5 किमी चौड़े गलियारों में किसानों की जमीन पर फोकस के साथ पूरे देश में रासायनिक मुक्त प्राकृतिक खेती को बढ़ावा दिया जाएगा

- रेलवे छोटे किसानों और उद्यमों के लिए कुशल लॉजिस्टिक्स विकसित करेगा। स्थानीय उत्पाद की सप्लाई चैन बढ़ाने के लिए 'एक स्टेशन, एक उत्पाद' योजना शुरू की जाएगी।

- एग्री यूनिवर्सिटी को बढ़ावा मिलेगा, खेती में मदद करेगा ड्रोन साथ ही किसानों की आय को बढ़ाने के लिए पीपीपी मोड में योजना शुरू की जाएगी।

मोदी सरकार ने महिला शक्ति के लिए की बड़ी घोषणाएं

- 'नारी शक्ति' के लिए तीन नई योजनाए लाई जाएगी।

केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मल सीतारमण ने कहा कि, ''हमारी सरकार ने लाभ प्रदान करने के लिए महिला और बाल विकास मंत्रालय की मिशन शक्ति, मिशन वात्सल्य, सक्षम आंगनवाड़ी और पोषण 2.0 जैसी योजनाओं को व्यापक रूप से नया रूप दिया है।'' उन्होंने कहा, 2 लाख आंगनवाड़ी (Anganwadi) को सक्षम आंगनवाड़ी में अपग्रेड किया जाएगा।

परिवहन सुविधा में सुधार के लिए ये बड़े ऐलान

- 1 साल में 25000 किलोमीटर हाईवे बनेगा, हाईवे विस्तार में 20 हजार करोड़ का खर्च किया जाऐगा।

- 100 गति शक्ति कार्गो टर्मिनल बनेगे, साथ ही 8 नई रोपवे का निर्माण होगा।

- अगले तीन सालों में 400 नई वंदेभारत ट्रेनें तैयार की जाएंगी।

रक्षा क्षेत्र को मजबूत करेगी सरकार

-रक्षा क्षेत्र का पूंजीगत बजट पिछले वित्त वर्ष के 58% से बढ़कर अब 68 फीसद कर दिया गया है।

-रक्षा क्षेत्र में केंद्र की मोदी सरकार ने 'मेक इन इंडिया' और 'मेक फार द वर्ल्‍ड' पर जोर दिया है।

- डीआरडीओ को 25 फीसद अधिक धनराशि दी जाएगी।

छात्रो को सरकार की सौगात

- डिजिटल विश्वविद्यालय की स्थापना होगी।

-पीएम ई विद्या के 'वन क्लास, वन टीवी चैनल' कार्यक्रम को 12 से 200 टीवी चैनलों तक बढ़ाया जाएगा।

-सभी राज्यों को कक्षा 1 से 12 तक क्षेत्रीय भाषाओं में सप्लीमेंट्री शिक्षा प्रदान करने में सक्षम बनाएगा।

गरीबो को बडी सौगात

2022-23 में पीएम आवास योजना के तहत 80 लाख मकान बनाए जाएंगे। इनके लिए 48 हजार करोड़ का फंड रखा गया है।

ग्रामीण भारत पर सरकार का फोकस

-२०२५ तक गांव में ऑप्टिकल फाइबर

-गांव में सस्ती ब्रॉडबैंड सेवा दी जाएगी

-गंगा किनारे बसे गांव को खास मद्दद

-किसानो के खाते में होगा एमएसपी का भुगतान

-गंगा किनारे होगी ऑर्गेनिक खेती

बजट की बड़ी घोषणा

-LIC का जल्द आईपीओ आयेगा

-E-passports इसी साल होंगे जारी

-5G की लॉन्चिंग के लिए स्कीम लाई जाएगी. सभी गांवों, लोगों तक इंटरनेट की पहुंच होनी चाहिए।

- 2022 - 23 तक आरबीआई डिजिटल करेंसी जारी करेगा।

- डिजिटल करंसी (क्रिप्टोकरंसी) से इनकम पर 30 फीसदी टैक्स लगाया गया है।

जानिए क्या-क्या होगा सस्ता

कपड़ा सस्ता होगा

चमड़े का सामान सस्ता होगा

मोबाइल चार्जर सस्ता होगा

खेती का सामान सस्ता होगा

हीरे के गहने सस्ते होंगे

जूते-चप्पल सस्ते होंगे

विदेश से आने वाली मशीने सस्ती होंगी


Shipra Saini

Shipra Saini

News Anchor


Next Story