Pyara Hindustan
National

मोदी सरकार जल्द ला सकती है जनसंख्या नियंत्रण कानून, केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद सिंह पटेल ने दिए संकेत

मोदी सरकार जल्द ला सकती है जनसंख्या नियंत्रण कानून, केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद सिंह पटेल ने दिए संकेत
X

देश मे लगातार बढ़ती जनसंख्या एक बड़ा खतरा बन चुकी है। हर रोज बढ़ती जनसंख्या की वजह से देश को कई समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। यहीं वजह है कि जनसंख्या नियंत्रण कानून को लेकर चर्चा तेज हो गई है। देश में एक बड़ा तबका ये मांग कर रहा है कि भारत में तेजी से बढ़ती आबादी पर रोक लगाने के लिए जनसंख्या नियंत्रण कानून जरुरी है और इसके लिए बिल भी तैयार हो चुका है।

अब केन्द्रीय मंत्री प्रह्लाद सिंह पटेल ने इस ओर इशारा कर दिया है कि मोदी सरकार जल्द ही देश में जनसंख्या नियंत्रण कानून लाने की तैयारी कर रही है। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में जनसंख्या नियंत्रण कानून के बारे में जब केंद्रीय खाद्य प्रसंस् करण उद्योग राज्य मंत्री प्रह्लाद सिंह पटेल से सवाल किया गया तो उन्होने कहा कि 'इसे जल्द लाया जाएगा, चिंता न करें। जब इस तरह के मजबूत और बड़े फैसले लिए गए हैं तो बाकी को भी (पूरा) किया जाएगा।'

बता दें कि चीन के बाद करीब 140 करोड़ की आबादी के साथ भारत दुनिया का दूसरा सबसे ज्यादा जनसंख्या वाला देश है। भारत में जनसंख्या वृद्धि की रफ्तार को देखते हुए अनुमान लगाया जा रहा है कि अगले कुछ सालों में यह चीन को पछाड़ देगा। पिछले काफी समय से देश में जनसंख्या पर नियंत्रण लगाने वाले कानून की मांग हो रही है और इसे लेकर कई स्तरों पर कोशिश लगातार जारी है।

इसी कडी में जुलाई, 2019 में बीजेपी के राज्यसभा सांसद राकेश सिन्हा ने जनसंख्या नियंत्रण को लेकर प्राइवेट मेंबर बिल पेश किया था। इसमें दो बच्चों वाला नियम लागू करने और इसके उल्लंघन पर दंडात्मक कार्रवाई का प्रावधान तय करने की मांग की गई थी। इसके बाद कई केंद्रीय मंत्रियों ने ऐसा कानून लाने की मांग कही है। केंद्रीय मंत्री गिरीराज सिंह कई बार ऐसा कानून लाने की मांग कर चुके हैं। रामदास अठावले ने भी उनसे सहमति जताई थी।

इसी के साथ- साथ इस प्रेस वर्ता में पटेल ने यह भी कहा कि जम्मू-कश्मीर में लक्ष्य बनाकर की जा रही हत्याएं आंतरिक विवादों का परिणाम नहीं हैं बल्कि इसके पीछे पाकिस्तान और उसकी समर्थित ताकतें हैं।

Shipra Saini

Shipra Saini

News Anchor


Next Story