Pyara Hindustan
National

मोदी सरकार रसोई बजट में देगी बड़ी राहत, सोयाबीन- सूरजमुखी तेल पर नहीं लगेगा आयात शुल्क

मोदी सरकार रसोई बजट में देगी बड़ी राहत, सोयाबीन- सूरजमुखी तेल पर नहीं लगेगा आयात शुल्क
X

मोदी सरकार ने कच्चे सोयाबीन और सूरजमुखी ऑयल पर बड़ा फैसला लिया है। केन्द्र सरकार ने कच्चे सोयाबीन तेल और कच्चे सूरजमुखी के बीज के तेल के आयात पर शुल्क में छूट दी है। जिसके बाद किचन में इस्तेमाल होने वाले खाने के तेल की कीमतों पर राहत मिल सकती है। रसोई के बजट में बड़ी राहत मिलने की उम्मीद है।

दरअसल केंद्र सरकार ने टैरिफ रेट कोटा के तहत आने वाले कच्चे खाने के तेल पर कस्टम ड्यूटी में राहत दी है। कच्चे सोयाबीन और सनफ्लावर तेल पर इम्पोर्ट ड्यूटी पर छूट दी गई है, साथ ही इन पर Agri Infra Cess भी नहीं लगेगा। इससे तेल की कीमतें गिरने का रास्ता खुल सकता है। वित्त मंत्रालय ने इसे लेकर नोटिफिकेशन जारी किया है। ये नया आदेश 11 मई यानी आज से 30 जून तक प्रभावी होगा।

विदेशी बाजारों में खाद्य तेल कीमतों में आई गिरावट, ब्राजील में सोयाबीन की बंपर फसल होने के बीच दिल्ली तेल-तिलहन बाजार में बुधवार को सभी तेल-तिलहनों के भाव लड़खड़ाते नजर आए। मलेशिया एक्सचेंज में मंदी है। वहीं शिकॉगो एक्सचेंज कल रात 1.75 प्रतिशत टूटा था और फिलहाल यहां आधा प्रतिशत की गिरावट है। विदेशों में आई गिरावट के कारण यहां सरसों, मूंगफली, सोयाबीन तेल- तिलहन, कच्चा पामतेल (सीपीओ) एवं पामोलीन तथा बिनौला तेल कीमतों के भाव लड़खड़ाते दिखे।

Shipra Saini

Shipra Saini

News Anchor


Next Story