Pyara Hindustan
National

मोदी सरकार का बड़ा कदम, NCERT की किताबों में शामिल होगा श्रीमद भगवद गीता और वेदों का ज्ञान, लोकसभा में शिक्षा मंत्री ने दी जानकारी

मोदी सरकार का बड़ा कदम, NCERT की किताबों में शामिल होगा श्रीमद भगवद गीता और वेदों का ज्ञान, लोकसभा में शिक्षा मंत्री ने दी जानकारी
X

केंद्र ने NCERT की किताबों के जरिए श्रीमद भगवद गीता और वेदों की शिक्षा देने का फैसला किया है। उसने लोकसभा को बताया कि कक्षा 6 और 7 की पाठ्यपुस्तकों में "वेदों" का ज्ञान और श्रीमद भगवद गीता के संदर्भ शामिल होने चाहिए, जबकि कक्षा 11 और 12 की पाठ्यपुस्तकों में संस्कृत में इसके श्लोक होने चाहिए। शिक्षा राज्य मंत्री अन्नपूर्णा देवी ने एक चिट्ठी में लिखा कि सरकार का लक्ष्य 2020 में अखिल भारतीय तकनीकी शिक्षा परिषद (AICTE) में भारतीय ज्ञान प्रणाली (IKS) प्रभाग की स्थापना करना है।

शिक्षा राज्य मंत्री ने कहा कि "इस शताब्दी में नॉलेज पावर बनने के लिए अपनी विरासत को समझना और दुनिया को काम करने का 'भारतीय तरीका' सिखाना जरूरी है।"

बता दे, भारतीय ज्ञान प्रणाली (IKS) के सभी पहलुओं पर अंतःविषय और अंतर-अनुशासनात्मक रिसर्च को बढ़ावा देने के लिए शिक्षा मंत्रालय द्वारा ये फैसला लिया गया है। देवी ने बताया कि NCERT ने इसे लेकर काम भी शुरू कर दिया है। भगवद गीता को शामिल करना विभिन्न मंत्रालयों, राज्यों, विभागों और केंद्र शासित प्रदेशों के इनपुट पर आधारित है। यह छात्रों के बीच भारत के पारंपरिक ज्ञान को बढ़ावा देगा। राष्ट्रीय शिक्षा नीति (NEP) 2022 पैरा 4.27 में कहा गया है कि पारंपरिक और सांस्कृतिक ज्ञान टिकाऊ और आम लोगों के कल्याण के लिए होता है।

इसके अलावा संसदीय पैनल ने यह भी सिफारिश की कि NCERT में पूर्वोत्तर के कम केंद्रित क्षेत्रों से देश के "गुमनाम स्वतंत्रता सेनानियों" की कहानियों और बलिदान को शामिल किया जाए। पैनल ने कहा कि छात्रों को समृद्ध भारतीय इतिहास जानने के लिए स्कूली किताबों में स्वतंत्रता सेनानियों और आजादी के लिए उनकी भूमिका के बारे में पढ़ना जरूरी है।

संसदीय पैनल ने केंद्रीय मंत्रालय से NCERT के साथ समन्वय करने का आग्रह किया और इस सुझाव को 19 दिसंबर को राज्यसभा में पेश किया गया था। साथ ही किताबों में विभिन्न क्षेत्रों में 'भारतीय महिला व्यक्तित्वों के योगदान' को भी शामिल किया जाएगा। पैनल ने कहा कि ऐसे मैटेरियल को पढ़ना छात्रों के लिए 'अनिवार्य' करना चाहिए।

Rani Gupta

Rani Gupta

News Reporter


Next Story