Pyara Hindustan
National

सीएम योगी के जनता दर्शन में टुटा अबतक का रिकॉर्ड, एक हजार से अधिक लोग अपनी समस्या लेकर पहुंचे, सीएम ने दिया समाधान का आश्वासन

सीएम योगी के जनता दर्शन में टुटा अबतक का रिकॉर्ड, एक हजार से अधिक लोग अपनी समस्या लेकर पहुंचे, सीएम ने दिया समाधान का आश्वासन
X

सीएम योगी ने गोरखपुर मंदिर के सेवाश्रम में मुख्यमंत्री के जनता दर्शन में सोमवार को अबतक का रिकार्ड टूट गया। मुख्यमंत्री सुबह करीब सात बजे जनता दर्शन में पहुंचे। एक हजार से अधिक लोग अपनी समस्या लेकर पहुंचे।करीब दो घण्टे से अधिक समय तक मुख्यमंत्री ने एक-एक व्यक्ति तक पहुंचकर उनकी बात सुनी और अधिकारियों को निस्तारण का निर्देश दिया। मुख्यमंत्री ने कहा कि लोगों की समस्याओं का निस्तारण तहसील एवं थाना स्तर पर ही कर दिया जाये। निस्तारण समयबद्ध तरीके से पूरी गुणवत्ता के साथ होना चाहिए।

बता दे, मुख्यमंत्री एक-एक व्यक्ति तक गए और उनकी समस्या सुनी। अधिकतर मामले तहसील एवं थाना स्तर के थे। जमीन से जुड़े विवाद, पुलिस द्वारा कार्रवाई न करने एवं घरेलू समस्याएं लेकर भी लोग जनता दर्शन कार्यक्रम में पहुंचे थे। इतनी बड़ी संख्या में लोगों के जनता दर्शन में आने को लेकर मुख्यमंत्री ने अधिकारियों से सवाल भी किया। उन्होंने कहा कि स्थानीय स्तर पर समस्याओं का निस्तारण कर दिया जाये तो लोगों को यहां आने की जरूरत नहीं होगी। मुख्यमंत्री ने लोगों को समस्याओं के समाधान का भरोसा भी दिलाया।

इससे पहले मुख्यमंत्री ने गुरु गोरखनाथ की पूजा अर्चना की और ब्रह्मलीन महंत अवेद्यनाथ के समाधि स्थल पर जाकर उनका आशीर्वाद लिया। मंदिर भ्रमण करते हुए मुख्यमंत्री गोशाला पहुंचे और गायों को गुड़-चना खिलाया। इसके बाद वह जनता दर्शन कार्यक्रम में गए।

Rani Gupta

Rani Gupta

News Reporter


Next Story