Pyara Hindustan
National

मुकेश अम्बानी ने अपने पोते पृथ्वी और पत्नी नीता अम्बानी संग मनाया आजादी का जश्न, लहराया तिरंगा

मुकेश अम्बानी ने अपने पोते पृथ्वी और पत्नी नीता अम्बानी संग मनाया आजादी का जश्न, लहराया तिरंगा
X

देश आजादी के जश्न में सराबोर है. पूरा देश तिरंगे के रंग में रंग गया है. इस कड़ी में नाम रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन मुकेश अंबानी का भी है, जिन्होंने पत्नी नीता अंबानी और पोते पृथ्वी अंबानी के साथ आजादी का जश्न मनाया. न्यूज एजेंसी एएनआई ने इसका एक वीडियो जारी किया है, जिसमें मुकेश अंबानी पोते पृथ्वी अंबानी को गोद में लिए नजर आ रहे हैं और नीता अंबानी तिरंगा फहरा रही हैं. उनके पीछे रिलायंस ग्रुप के कर्मचारी नजर आ रहे हैं, जिनके हाथ में तिरंगा है और 'मां तुझे सलाम' का देशभक्ति गीत बज रहा है.

इस वीडियो में पृथ्वी अंबानी की क्यूट शरारतें भी कैमरे में कैद हो गईं. पृथ्वी दादा मुकेश अंबानी की गोद में हैं और बार-बार मुंह में उंगलियां डालने की कोशिश कर रहे हैं. लेकिन मुकेश अंबानी उन्हें ऐसा करने से रोक रहे हैं. इसके बाद पृथ्वी नीता अंबानी से तिरंगा मांगते हैं और फिर दोनों साथ में तिरंगा लहराते हैं. पृथ्वी, मुकेश और नीता अंबानी के बेटे आकाश और बहू श्लोका के बेटे हैं. उनका जन्म साल 2020 में 10 दिसंबर को हुआ था.

Rani Gupta

Rani Gupta

News Reporter


Next Story