नेताजी मुलायम सिंह की बहु अपर्णा यादव BJP में शामिल।अखिलेश पर जमकर साधा निशाना, CM योगी के कार्यों से हैं प्रभावित।
नेताजी मुलायम सिंह की बहु अपर्णा यादव BJP में शामिल।अखिलेश पर जमकर साधा निशाना, CM योगी के कार्यों से हैं प्रभावित।
समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव और पूरी समाजवादी पार्टी को बड़ा झटका। बता दें कि मुलायम सिंह यादव की छोटी बहू अपर्णा यादव बीजेपी में शामिल हो गई हैं। अपर्णा यादव के बीजेपी में शामिल होते ही यूपी में चुनावी जंग और तेज हो गई है। दिल्ली बीजेपी ऑफिस में आज भाजपा प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह और डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मोर्या की उपस्थिति में अपर्णा यादव को बीजेपी की शपथ ग्रहण कराई गई। इस दौरान अपर्णा यादव प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की जमकर प्रशंसा करती नजर आईं।
मोदी सरकार और योगी सरकार की महिला केन्द्रित योजनाओं एवं राष्ट्रवाद से प्रेरित होकर आज श्रीमती अपर्णा बिष्ट यादव जी ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की।
— Swatantra Dev Singh (@swatantrabjp) January 19, 2022
अपर्णा जी का हार्दिक स्वागत एवं अभिनंदन! pic.twitter.com/Dr3FhmJWPH
शपथ ग्रहण करने से पहले अपर्णा यादव ने दिल्ली बीजेपी दफ्तर में ही मुख्यमंत्री योगी से मुलाकात की थी। इस दौरान बीजेपी अध्यक्ष जे पी नड्डा भी वहां मौजूद रहे। पार्टी के सभी बड़े नेताओं की मौजूदगी में ही अपर्णा यादव आज बीजेपी में शामिल हो गईं। वहीं बीजेपी की ओर से मुलायम सिंह यादव की बहु अपर्णा का जोर शोर से स्वागत किया जा रहा है। अपर्णा यादव ने कहा कि वह बीजेपी की राष्ट्रवादी नीतियों से काफी प्रभावित रही हैं। इसलिए उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में कार्य करने का निर्णय लिया है। आगे उन्होंने कहा- कि मेरे लिए राष्ट्र सर्वोपरी है और बीजेपी ने हमेशा देश हित में काम किया है।
अपर्णा जी का भाजपा परिवार में स्वागत है... pic.twitter.com/0fSYXJgMXI
— Yogi Adityanath (@myogiadityanath) January 19, 2022
अपर्णा यादव ने ये भी कहा कि पार्टी उन्हें जहां से कहेंगी वह वहीं से चुनाव लड़ेंगी, क्योंकि उन्हें सिर्फ देश की सेवा करनी है जो अवसर उन्हें आज बीजेपी सरकार मे मिला है। बता दें अखिलेश यादव पहली बार आजमगढ़ सीट से चुनाव लड़ने जा रहे हैं। वहीं अब उनके परिवार की छोटी बहु के बीजेपी में शामिल होने से अखिलेश भी काफी टेंशन में आ गए हैं। मुख्यमंत्री योगी ने भी अपर्णा यादव के साथ तस्वीर शेयर कर पार्टी में उनका स्वागत किया।
लोकतंत्र में सभी स्वतंत्रत होकर अपनी विचारधारा से जुड़ सकते हैं। देश को बचाना है तो राष्ट्रवाद के साथ चलना है, BJP राष्ट्रवाद के लिए अग्रसर रही है। पार्टी जहां से सुनिश्चित करेगी मैं वहां से लड़ूंगी। मेरे लिए ज़रूरी है कि BJP का परचम लहराए: BJP में शामिल होने के बाद अपर्णा यादव pic.twitter.com/pISWecW6yF
— ANI_HindiNews (@AHindinews) January 19, 2022
अपर्णा यादव मुलायम सिंह यादव के सौतेले बेटे प्रतीक यादव की बीवी हैं। प्रतीक यादव और अखिलेश यादव में हमेशा अनबन रही है। दोनों भाईयों को कभी भी एक साथ किसी भी सार्वजनिक कार्यक्रम में कभी साथ नहीं देखा जाता। वहीं अखिलेश यादव की पत्नि डिंपल यादव की भी देवरानी अपर्णा से कुछ खास नहीं बनती। अब ऐसा लग रहा है मानो अखिलेश यादव की पारिवारिक कलेह ही उन्हें इस बार भी उत्तर प्रदेश की सत्ता से वंछित रख सकती है। इस बार मुलायम सिंह यादव की बहु अपर्णा यादव बीजेपी की ओर से समाजवादी पार्टी को टक्कर देती नजर आएंगी।
Manisha Dhindoria
Editor & Reporter