Pyara Hindustan
National

गुजरात में NCP विधायक कांधल जाडेजा ने छोड़ी पार्टी, गिरफ्तारी के बाद जितेंद्र आव्हाड भी देंगे इस्तीफा

गुजरात में NCP विधायक कांधल जाडेजा ने छोड़ी पार्टी, गिरफ्तारी के बाद जितेंद्र आव्हाड भी देंगे इस्तीफा
X

मराठी फिल्म हर-हर महादेव के खिलाफ प्रदर्शन मामले में गिरफ्तार हुए NCP विधायक जितेंद्र आव्हाड ने विधायक पद छोड़ने की घोषणा की है। NCP विधायक जितेंद्र आव्हाड ने ट्वीट किया है कि वह विधायक पद से इस्तीफा दे देंगे। इसे लेकर सियासी गलियारों में भी चर्चाएं शुरू हो गई हैं। बता दें कि जितेंद्र आव्हाड ने पुलिस पर कई आरोप लगाए हैं। उन्होंने ट्वीट करते हुए यह भी आरोप लगाया है कि पुलिस ने 72 घंटे के अंदर उनके खिलाफ दो 'झूठे' मामले दर्ज किए हैं। उन्होंने यह भी कहा कि 'यह लोकतंत्र की हत्या है'। जितेंद्र ने यह कहते हुए आक्रामक रुख अपनाया है कि 'वह अपने ऊपर हो रहे अत्याचारों के खिलाफ लड़ेंगे'।

NCP विधायक जितेंद्र आव्हाड ने ट्वीट करते हुए लिखा- 'मैं अपने विधायक से इस्तीफा देने का फैसला कर रहा हूं'। एनसीपी विधायक ने पुलिस पर 72 घंटे के भीतर उनके खिलाफ दो 'झूठे मामले' दर्ज करने का आरोप लगाया है। साथ ही जितेंद्र ने एक ट्वीट में कहा है कि 'लोकतंत्र की हत्या को नंगी आंखों से नहीं देखा जा सकता है।

NCP नेता जितेंद्र आव्हाड के खिलाफ छेड़छाड़ का मामला दर्ज किया गया है। भाजपा महिला मोर्चा की पदाधिकारी ने आव्हाड पर छेड़छाड़ का आरोप लगाया था। इसके बाद पुलिस ने उनके खिलाफ छेड़खानी का मामला दर्ज किया। शनिवार को जमानत मिलने के बाद जितेंद्र के खिलाफ एक बार फिर केस दर्ज किया गया है इसलिए उन्होंने आखिरकार ट्वीट कर ऐलान किया है कि उन्होंने इस्तीफा देने का फैसला कर लिया है।

गुजरात में NCP के एकमात्र विधायक ने दिया इस्तीफा

गुजरात में राष्ट्रपति महात्मा गांधी की जन्मभूमि पोरबंदर में विधानसभा की कुल दो सीटें हैं। पोरबंदर सीट पर बीजेपी के पास है तो वहीं कुटियाना सीट पर पिछले एक दशक से गुजरात की लेडी डॉन के बेटे कांधल जाडेजा का कब्जा है। कांधल जाडेजा गुजरात में NCP के इकलौते विधायक थे। पिछले चुनाव में NCP अलग चुनाव लड़ी थी फिर भी कांधल जाडेजा ने बड़े अंतर से बीजेपी को शिकस्त दी थी। इस बार कांग्रेस और एनसीपी के बीच प्रदेश में गठबंधन हुआ है इसमें एनसीपी को तीन सीटें मिली हैं। इसमें कुटियाना शामिल नहीं है। इसी को लेकर कांधल जाडेजा ने NCP से इस्तीफा दे दिया है, वे अब निर्दलीय या फिर बीजेपी में शामिल होगे।

Shipra Saini

Shipra Saini

News Anchor


Next Story