Pyara Hindustan
National

NDA उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू प्रचार के लिए पहुँची मुंबई,मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने कहा- NDA की उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू को महाराष्ट्र से मिलेंगे रिकॉर्ड वोट

X

राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन के राष्ट्रपति पद की उम्मीदवार श्रीमती द्रौपदी मुर्मू राष्ट्रपति चुनाव से पहले मुंबई प्रचार के लिए पहुंची जिसके बाद मुंबई के छत्रपति शिवाजी महाराज अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने उनका स्वागत किया और मौके पर उप -मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस और भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव विनोद तावड़े भी उपस्थित थे।बता दे द्रौपदी मुर्मू के आने के कार्यकर्म को लेकर अँधेरी में एक होटल बुक किया गया था जहा मुर्मू ने शिवसेना बीजेपी के साथ-साथ सहयोगी दलों के गठबंधन के विधायकों और सांसदों से बातचीत की।जिसके बाद मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी का धन्यवाद दिया और इस अवसर पर बोलते हुए, उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि श्रीमती द्रौपदी मुर्मू छत्रपति शिवाजी महाराज की इस पावन भूमि से सर्वाधिक मतों से जीतेंगी।

मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने कहा कि राष्ट्रपति पद के चुनाव में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) की उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू को महाराष्ट्र से रिकॉर्ड वोट मिलेंगे और करीब 200 विधायक महाराष्ट्र से द्रौपदी मुर्मू जी को अपना वोट देंगे।बता दे की बैठक में प्रदेश भाजपा के सहयोगी दलों के नेताओं के अलावा मनसे के विधायक राजू पाटील भी शामिल हुए थे। बैठक शुरू होने से पहले पालघर के आदिवासी समुदाय के कलाकारों ने द्रौपदी मुर्मू का पारंपरिक आदिवासी नृत्य के साथ स्वागत किया। मीडिया से बातचीत में मुख्यमंत्री ने कहा कि द्रौपदी मुर्मू को राज्य से रिकॉर्ड वोट मिलेंगे।

Anjali Mishra

Anjali Mishra

News Anchor & Reporter

Next Story