Pyara Hindustan
National

NDA उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू के भाई को है उनके जीत की उम्मीद,कहा -यह आदिवासी समुदाय,ओडिशा और देश के लिए गर्व की बात है

NDA उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू के भाई को है उनके जीत की उम्मीद,कहा -यह आदिवासी समुदाय,ओडिशा और देश के लिए गर्व की बात है

NDA उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू के भाई को है उनके जीत की उम्मीद,कहा -यह आदिवासी समुदाय,ओडिशा और देश के लिए गर्व की बात है
X

राष्ट्रपति चुनाव के नतीजे आज आने वाले है और संसद में वोटों की गिनती भी शुरू हो चुकी है और द्रौपदी मुर्मू के गृह नगर रायरंगपुर के लोगों को उनके जीत हासिल करने का है पूरा भरोसा है इसे लेकर मुर्मू के गांव के लोगों ने मुर्मू के राष्ट्रपति बनने के लिए परंपरागत तरीके से की भगवान से प्रार्थना की पूजा -अर्चना की साथ ही रायरंगपुर में व्यापारी समुदाय कम से कम 40,000 लोगों के बीच मिठाई बांटने की तयारी भी कर रहे है। वही एक तरफ जहा द्रौपदी मुर्मू के गांव में पूरी तैयारी की जा रही है वही दूसरी तरफ द्रौपदी मुर्मू के भाई तारिनसेन टुडू ने अपनी खुशी जाहिर करते हुए कहा की हमें उम्मीद है कि द्रौपदी मुर्मू भारत की अगली राष्ट्रपति बनेंगी,यह आदिवासी समुदाय,ओडिशा और देश के लिए गर्व की बात है.

द्रौपदी मुर्मू पर केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा, ''पहली महिला आदिवासी राष्ट्रपति होने से न केवल आदिवासी, बल्कि देश में सभी को गर्व की अनुभूति होने वाली है। मुझे पता चला है कि सभी प्रमुख आदिवासी नेता राष्ट्रपति बनने की संभावना को बधाई देने के लिए दिल्ली आएंगे।''द्रौपदी मुर्मू जिस सरकारी उच्च प्राथमिक विद्यालय में पढ़ती थीं, उसके प्रधानाध्यापक रह चुके बिस्वेश्वर मोहंती ने अपने स्कूली जीवन को याद करते हुए बताया कि वह 1968 से 1970 तक स्कूल में हेड टीचर थे. उन्होंने कहा कि द्रौपदी मुर्मू के बारे में जानकर मुझे बहुत गर्व महसूस होता है.मोहंती कहते हैं कि पहले द्रौपदी मुर्मू ने राज्यपाल के रूप में कार्य किया और अब वे देश के सर्वोच्च संवैधानिक पद पर आसीन होंगी. मुझे मुर्मू पर गर्व है.

Anjali Mishra

Anjali Mishra

News Anchor & Reporter


Next Story