Pyara Hindustan
National

NDA की राष्ट्रपति उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू ने दाखिल किया नामांकन,मुर्मू ने सोनिया गांधी ममता बनर्जी और शरद पवार से मांगा समर्थन

NDA की राष्ट्रपति उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू ने दाखिल किया नामांकन,मुर्मू ने सोनिया गांधी ममता बनर्जी और शरद पवार से मांगा समर्थन

NDA की राष्ट्रपति उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू ने दाखिल किया नामांकन,मुर्मू ने सोनिया गांधी ममता बनर्जी और शरद पवार से मांगा समर्थन
X

NDA की राष्ट्रपति उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू ने आज अपना नामांकन दाखिल किया इस दौरान मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ,गृह मंत्री अमित शाह , रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ,उत्तरप्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ,हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर समेत बीजेपी के कई बड़े नेता और बीजेपी शाषित राज्यों के मुख्यमंत्री मौके पर मौजूद रहे।

बता दे नामांकन दाखिल करने से ठीक पहले NDA की राष्ट्रपति पद की उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू ने कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी, पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी और NCP प्रमुख शरद पवार से बात की और राष्ट्रपति चुनाव में अपने लिए उनकी पार्टी का समर्थन मांगा जिसके बाद ममता बैनर्जी ने कहा मेरी शुभकामनाएँ हैं लेकिन पार्टी तय करेगी क्या करना है.

वही द्रौपदी मुर्मू के नामांकन दाखिल करने के बाद हरयाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने कहा की जनजातीय जगत का बहुत बड़ा स्थान अपने देश में है इसलिए एक जनजातीय उम्मीदवार को मौका देकर बहुत अच्छा काम किया है। UPA अगर सर्वसम्मति से NDA के उम्मीदवार का समर्थन करेगी तो देश में अच्छा संदेश जाएगा।वही दूसरी तरफ कर्नाटक के मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई ने कहा की वो बहुत ही विनम्र महिला हैं और विनम्र पृष्ठभूमि से आती हैं। वो पढ़ी-लिखी और विधायिका एवं प्रशासक के रूप में सक्षम हैं। मुझे लगता है कि हमारे PM, NDA और भाजपा ने उचित निर्णय लिया है.

Anjali Mishra

Anjali Mishra

News Anchor & Reporter


Next Story