Pyara Hindustan
National

चीन नहीं, दुनिया में भारत बना सबसे अधिक जनसंख्या वाला देश, चौंकाने वाली रिपोर्ट

चीन नहीं, दुनिया में भारत बना सबसे अधिक जनसंख्या वाला देश, चौंकाने वाली रिपोर्ट
X

UNFPA इंडिया के प्रतिनिध ने कहा कि अब दुनिया की आबादी 8 अरब हो गई है। हम भारत के 142 करोड़ 86 लाख लोगों को 42 करोड़ 86 लाख मौकों के रूप में देखेंगे। उन्होंने कहा कि भारत एक शक्तिशाली देश है। शिक्षा, स्वास्थ्य, स्वच्छता और आर्थिक विकास के मामले में लगातार आगे बढ़ रहा है। हम तकनीकी मामले में हर रोज नए-नए रिकॉर्ड्स बना रहे हैं।

चीन को पछाड़कर भारत दुनिया में सबसे ज्यादा आबादी वाला देश बन गया है। भारत की जनसंख्या 142 करोड़ के पार पहुंच चुकी है। चीन के मुकाबले भारत की जनसंख्या 30 लाख ज्यादा है। दरअसल यूनाइटेड नेशंस पॉपुलेशन फंड (UNFPA) की रिपोर्ट में सामने आया है कि भारत में अब चीन के मुकाबले करीब 30 लाख ज्यादा लोग हैं। आंकड़ों के मुताबिक, भारत की जनसंख्या 142 करोड़ 86 लाख है। वहीं चीन की जनसंख्या 142 करोड़ 57 लाख ही है।

इस साल की शुरुआत में ही ग्लोबल एक्सपर्ट्स ने अनुमान लगाया था कि 2023 में भारत सबसे जनसंख्या वाला देश बन जाएगा। अब UNFPA के नए आंकड़ों ने इस पर मुहर भी लगा दी है। UN की रिपोर्ट के मुताबिक एक साल में भारत की जनसंख्या 1.56 फीसदी बढ़ी है।

इस बारे में NFPA की ‘द स्टेट ऑफ वर्ल्ड पॉपुलेशन रिपोर्ट, 2023’ ने बुधवार को अपनी रिपोर्ट जारी की है। इस रिपोर्ट का नाम ‘8 बिलियन लाइव्स, इनफिनिट पॉसिबिलिटीज: द केस फॉर राइट्स एंड चॉइस’ है। यह आंकड़े ‘डेमोग्राफिक इंडिकेटर्स’ की श्रेणी में दिए गए हैं।



1950 के बाद पहली बार भारत की जनसंख्या चीन से ज्यादा हुई। जो चिंता का विषय है। UN के जनसंख्या डेटा रिकॉर्ड में ये पहली बार जब भारत की जनसंख्या 1950 के बाद से चीन से ज्यादा दर्ज की गई है। दरअसल संयुक्त राष्ट्र की स्थापना 1945 में खत्म हुए द्वितीय विश्व युद्ध के बाद हुई थी। 1950 संयुक्त राष्ट्र ने जनसंख्या डेटा इकट्ठा करना और जारी करना शुरू किया था।

UNFPA की रिपोर्ट में कहा गया है कि भारत की 25% आबादी 0-14 आयु वर्ग में है, यहां 10-19 साल तक की आयु के लोग 18% हैं, 10-24 साल तक के लोग 26% हैं, 15-64 साल तक के लोग 68% और 65 से ऊपर के लोग 7% हैं।

UNFPA इंडिया के प्रतिनिध ने कहा कि अब दुनिया की आबादी 8 अरब हो गई है। हम भारत के 142 करोड़ लोगों को मौकों के रूप में देखेंगे। उन्होंने कहा कि भारत एक शक्तिशाली देश है। शिक्षा, स्वास्थ्य, स्वच्छता और आर्थिक विकास के मामले में लगातार आगे बढ़ रहा है। हम तकनीकी मामले में हर रोज नए-नए रिकॉर्ड्स बना रहे हैं।

Shipra Saini

Shipra Saini

News Anchor


Next Story