आख़िर क्यों NCP अध्यक्ष शरद पवार ने पार्टी के सभी विभाग और प्रकोष्ठ को किया भंग ?
राष्ट्रीय कांग्रेस पार्टी (NCP) के अध्यक्ष शरद पवार ने बुधवार को पार्टी के सभी विभागों व प्रकोष्ठ को तत्काल प्रभाव से भंग कर दिया।
राष्ट्रवादी काँग्रेस पक्षाच्या सर्व कार्यकारण्या, विभाग नियुक्त्या तातडीने रद्द करण्यात आल्या आहेत, असे पत्र प्रफुल्ल पटेल यांच्या ट्विटर वरून शेअर करण्यात आले होते. मात्र लगेचच ते डिलीट करण्यात आले आहे. pic.twitter.com/aSgW3GIIPY
— Shital Pawar (@iShitalPawar) July 20, 2022
इस संबंध में NCP के राष्ट्रीय महासचिव प्रफुल्ल पटेल ने ये जानकारी दी की राष्ट्रीय अध्यक्ष शरद पवार के अनुमोदन से सभी विभाग व प्रकोष्ठ तत्काल प्रभाव से भंग किए जाते हैं। उन्होंने ट्वीट कर लिखा, "हमारे राष्ट्रीय अध्यक्ष माननीय श्री शरद पवार साहब के अनुमोदन से राष्ट्रीय स्तर के सभी विभाग एवं प्रकोष्ठ राष्ट्रवादी महिला कांग्रेस, राष्ट्रवादी युवा कांग्रेस और राष्ट्रवादी छात्र कांग्रेस को छोड़कर राकांपा तत्काल प्रभाव से भंग हो गई है।"
With the approval of our National President Hon'ble Shri Sharad Pawar Saheb, all the National level Departments and Cells of @NCPspeaks excluding Nationalist Women's Congress, Nationalist Youth Congress and Nationalist Students Congress stand dissolved with immediate effect.
— Praful Patel (@praful_patel) July 20, 2022
साथ ही पटेल ने कहा, "यह निर्णय महाराष्ट्र या किसी अन्य राज्य इकाई पर लागू नहीं होता है।"
This decision does not apply to Maharashtra or any other state unit.@NCPspeaks@PawarSpeaks
— Praful Patel (@praful_patel) July 20, 2022
बता दें, पूर्व केंद्रीय मंत्री ने अचानक उठाए गए इस कदम के कारण का खुलासा नहीं किया है। महाराष्ट्र में महा विकास अघाड़ी सरकार के पतन के तीन हफ्ते के बाद यह फैसला लिया गया है। सूत्रों के अनुसार, चुनाव से पहले पुराने पदाधिकारियों को बदलने की संभावना है।
NCP शिवसेना के नेतृत्व वाली गठबंधन सरकार का एक प्रमुख घटक था। उद्धव ठाकरे के नेतृत्व वाली शिवसेना में एक वर्ग द्वारा विद्रोह के बाद जून के अंत में यह सरकार गिर गई थी।
Rani Gupta
News Reporter