Pyara Hindustan
National

PM मोदी ने नॉर्थ ईस्ट से चीन को दिया कड़ा संदेश, कहा- सीमा पर डंके की चोट पर करेंगे निर्माण

PM मोदी ने नॉर्थ ईस्ट से चीन को दिया कड़ा संदेश, कहा- सीमा पर डंके की चोट पर करेंगे निर्माण
X

चीन बार-बार भारत को आंख दिखाने का काम कर रहा है। भारतीय सेना और मोदी सरकार ने चीन को उसकी हर नापाक चाल का मुंहतोड़ जवाब दिया है। अरुणाचल प्रदेश के तवांग में चीन को कड़ा सबक सिखाने के बाद प्रधानमंत्री मोदी ने सख्त संदेश दे दिया है। पीएम मोदी ने नॉर्थ ईस्ट से चीन का बिना नाम लिए बैगर कड़ा पैगाम दिया। प्रधानमंत्री ने कहा कि सीमा पर डंके की चोट पर निर्माण करेंगे। वाइब्रेंट विलेज बनाएगे।

बता दें कि बड़ी खबर सामने आ रही है कि चीन के मॉडल गांवों का मुकाबला करने के लिए भारत सरकार चीन सीमा पर 500 गांवों की स्थापना करेगी।वाइब्रेंट विलेज योजना के तहत वहां रहने वालों को बेहतरीन सुविधाएं मिलेंगी। जिसका जिक्र पीएम मोदी ने नॉर्थ ईस्ट पहुंचकर भी किया।

पीएम मोदी ने कहा कि हमारे लिए नॉर्थ ईस्ट बॉर्डर एरिया आखिरी छोर नहीं, बल्कि सुरक्षा और समृद्धि के गेटवे है। राष्ट्र की सुरक्षा भी यही से सुनिश्चित होती है और दूसरे देशों से व्यापार, कारोबार भी यही से होता है। इसलिए एक और महत्वपूर्ण योजना है। जिसका लाभ नॉर्थ ईस्ट के राज्यों को होने वाला है। वो योजना है वाइब्रेंट विलेज बनाना। इसके तहत सीमावर्ती गांवों में बेहतर सुविधाएं विकसित की जाएगी।

इस दौरान पीएम मोदी ने पिछली सरकारों खासतौर पर कांग्रेस पार्टी को निशाने पर लिया कहा कि लंबे समय तक देश में यह सोच रही है कि बॉर्डर एरिया में विकास होगा। कनेक्टिविटी बढ़ेगी। तो दुश्मन को फायदा होगा। ये सोचा जाता था। मैं कल्पना भी नहीं कर सकता हूं। क्या ऐसा भी सोचा जा सकता है। पहले की सरकार की इस सोच के कारण नॉर्थ ईस्ट समेत देश के सभी सीमावर्ती क्षेत्रों में कनेक्टिविटी बेहतर नहीं हो पाई।

पीएम मोदी ने चीन का बिना नाम लिए बिना कहा कि आज डंके की चोट पर बॉर्डर पर नई सड़कें, नई टनल, नए पुल, नई रेल लाइन, नए एयर स्ट्रिप बनाने का काम तेज गति से चल रहा है। जो सीमावर्ती गांव कभी वीरान हुआ करते थे। हम उन्हें वाइब्रेंट बनाने में जुटे है। जो गति हमारे शहरों के लिए महत्वपूर्ण है, हमारे बॉर्डर पर भी वही गति होना आवश्यक है। इससे टूरिज्म भी बढ़ेगा और जो लोग गांवों को छोड़कर गए है। वो भी वापस लौटकर आएंगे।

Shipra Saini

Shipra Saini

News Anchor


Next Story