Pyara Hindustan
World

पीएम मोदी को मिला मिस्र का सबसे बड़ा अवार्ड,राष्ट्रपति अल-सिसी ने ऑर्डर ऑफ द नाइल',से किया सम्मानित

पीएम मोदी को मिला मिस्र का सबसे बड़ा अवार्ड,राष्ट्रपति अल-सिसी ने ऑर्डर ऑफ द नाइल से किया सम्मानित

पीएम मोदी को मिला मिस्र का सबसे बड़ा अवार्ड,राष्ट्रपति अल-सिसी ने ऑर्डर ऑफ द नाइल,से किया सम्मानित
X

प्रधानमंत्री मोदी अमेरिका के तीन दिवसीय दौरे के बाद शनिवार को मिस्र की दो दिवसीय यात्रा पर राजधानी काहिरा पहुंचे हैं। उन्होंने रविवार को हेलियोपोलिस वॉर मेमोरियल और अल हाकिम मस्जिद का दौरा किया।इस दौरान मिस्र के राष्ट्रपति अब्देल फतह अल-सिसी ने काहिरा में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को 'ऑर्डर ऑफ द नाइल' पुरस्कार से सम्मानित किया। 'ऑर्डर ऑफ द नाइल', मिस्र का सर्वोच्च राजकीय सम्मान है।

पिछले नौ वर्षों के कार्यकाल में पीएम मोदी को कई अंतरराष्ट्रीय पुरस्कार मिले। यह 13वां ऐसा सर्वोच्च राजकीय सम्मान है जो दुनिया भर के विभिन्न देशों ने पीएम मोदी को प्रदान किया है। पीएम मोदी को उनके कार्यकाल के पिछले 9 वर्षों के दौरान प्राप्त पुरस्कारों की सूची में शामिल हैं- पापुआ न्यू गिनी द्वारा 'कम्पेनियन ऑफ द ऑर्डर ऑफ लोगोहु', 'कम्पेनियन ऑफ द ऑर्डर ऑफ फिजी', पलाऊ गणराज्य द्वारा एबाकल पुरस्कार, ऑर्डर ऑफ द ड्रुक ग्यालपो, अमेरिकी सरकार द्वारा लीजन ऑफ मेरिट।


Anjali Mishra

Anjali Mishra

News Anchor & Reporter


Next Story