Pyara Hindustan
National

चंद्रयान 3 की सफलता पर PM मोदी ने वैज्ञानिकों को किया सैल्यूट, 23 अगस्त को नेशनल स्पेस डे मनाने की घोषणा

चंद्रयान 3 की सफलता पर PM मोदी ने वैज्ञानिकों को किया सैल्यूट, 23 अगस्त को नेशनल स्पेस डे मनाने की घोषणा
X

भारत के मून मिशन चंद्रयान-3 की ऐतिहासिक उपलब्धि के बाद प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन के वैज्ञानिकों से मुलाकात कर उनकी सराहना की है। उन्होने इस ऐतिहासिक उपलब्धि के लिए इसरो चेयरमैन एस सोमनाथ की पीठ थपथपाई।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ग्रीस से लौटने के बाद आज सीधे बेंगलुरु पहुंचे। उन्होंने यहां इसरो कमांड एंड कंट्रोल सेंटर में चंद्रयान-3 मिशन में शामिल वैज्ञानिकों से मुलाकात की। इसरो वैज्ञानिकों को संबोधित करते हुए पीएम मोदी भावुक हो गए। उन्होंने कहा, मैं सुबह-सुबह यहां आ गया, मुझे पता है आपको दिक्कत हुई होगी। लेकिन मैं आपको परेशान करना नहीं चाहता था, बस आपके दर्शन करने की बेसब्री थी। आप सभी को मैं सैल्यूट करता हूं. आपकी मेहनत, आपके धैर्य को सैल्यूट करता हूं।


भावुक होते हुए पीएम मोदी ने कहा कि आप सभी के बीच आकर आज एक अलग ही खुशी महसूस कर रहा हूं। शायद ऐसी खुशी बहुत दुर्लभ अवसरों पर होती है, जब ऐसी घटनाएं घटती हैं तो बेसब्री हावी हो जाती हैं। इस बार मेरे साथ भी ऐसा ही हुआ है। इतनी बेसब्री.. मैं साउथ अफ्रीका में था फिर ग्रीस का कार्यक्रम था, वहां चला गया- लेकिन मेरा मन पूरी तरह आपके साथ ही लगा हुआ था।

चंद्रयान ने 23 अगस्त को चांद की सतह पर सफल लैंडिग की। अब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस दिन को (23 अगस्त) राष्ट्रीय अंतरिक्ष दिवस के रूप में मनाने का ऐलान किया है। प्रधानमंत्री ने कहा कि जब 23 अगस्त को भारत ने चांद पर तिरंगा फहराया अब उस दिन को भारत नेशनल स्पेस डे के रुप मे मनाएगा।


Shipra Saini

Shipra Saini

News Anchor


Next Story