Pyara Hindustan
National

फ्री पॉलिटिक्स वालों पर पीएम मोदी का प्रहार, कहा- आमदनी अठन्नी और खर्चा वाली कुनीति लेकर चल रहे हैं

फ्री पॉलिटिक्स वालों पर पीएम मोदी का प्रहार, कहा- आमदनी अठन्नी और खर्चा वाली कुनीति लेकर चल रहे हैं

फ्री पॉलिटिक्स वालों पर पीएम मोदी का प्रहार, कहा- आमदनी अठन्नी और खर्चा वाली कुनीति लेकर चल रहे हैं
X

आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने महाराष्ट्र के नागपुर में जनसभा को संबोधित किया जहा उन्होंने विपक्ष पर जम कर निशाना साधा और कहा की शॉर्ट-कट से कोई देश चल नहीं सकता।पीएम मोदी ने कहा की आज महाराष्ट्र के विकास के लिए 11 सितारों के महान नक्षत्र का उदय हो रहा है।75 साल के अमृत महोत्सव में 75 हजार करोड़ के विकास कार्यों के लिए महाराष्ट्र को और महाराष्ट्र की जनता को बहुत-बहुत बधाई।आज का ये आयोजन इस बात का प्रमाण है कि डबल इंजन की सरकार महाराष्ट्र में कितनी तेज गति से काम कर रही है। समृद्धि महामार्ग से मुंबई और नागपुर के बीच की दूरी तो कम होगी ​ही साथ ही ये महाराष्ट्र के 24 जिलों को आधुनिक कनेक्टिविटी से जोड़ रहा है.आजादी के 'अमृत काल' में देश विकसित भारत के विराट संकल्प के साथ आगे बढ़ रहा है।

विकसित भारत के निर्माण का रास्ता है भारत की सामूहिक ताकत। विकसित भारत के निर्माण का मंत्र है राष्ट्र के विकास के लिए राज्य का विकासउन्होंने। उन्होंने आगे कहा की बीते 8 वर्षों में हमने सोच और अप्रोच दोनों बदली है। हम 'सबका साथ, सबका विश्वास और सबका प्रयास, पर बल दे रहे हैं। मैं जब 'सबका प्रयास' कहता हूं तो इसमें हर देशवासी और राज्य शामिल है। छोटा-बड़ा सबका सामर्थ्य बढ़ेगा तब भारत विकसित बनेगा।वही विपक्ष पर निशाना साधते हुए पीएम मोदी ने कहा की शॉर्ट-कट से कोई देश चल नहीं सकता,देश की प्रगति के लिए स्थाई विकास, स्थाई समाधान के लिए काम करना, एक लॉन्ग टर्म विजन बहुत जरूरी है।मैं आज भारत के हर युवा से आग्रह करूंगा, हर टैक्स पेयर से आग्रह करूंगा,ऐसे स्वार्थी राजनीतिक दलों और स्वार्थी राजनीतिक नेताओं का खुलासा कीजिए,जो आमदनी अठन्नी और खर्चा रुपैया वाली कुनीति लेकर चल रहे हैं। वे इस देश को भीतर से खोखला कर देंगे।

Anjali Mishra

Anjali Mishra

News Anchor & Reporter


Next Story