Pyara Hindustan
National

वंदे भारत ट्रेन पथराव पर गरमाई सियासत, ममता बनर्जी ने बिहार पर फोड़ा ठीकरा,कहा - पत्थरबाजी हमारे राज्य में नहीं बल्कि बिहार में की गई

X

वंदे भारत ट्रेन पथराव पर सियासत गरमा गई है। बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने अब वंदे भारत ट्रेन पर पत्थर फेखने की घटना का ठीकरा बिहार की जनता के सिर फोड़ा और कहा की ट्रेन पर पत्थरबाजी हमारे राज्य पश्चिम बंगाल में नहीं बल्कि पड़ोसी राज्य बिहार में की गई है। यही नहीं ममता बनर्जी ने आगे कहा की हो सकता है की बिहार के लोग वंदे भारत ट्रेन नहीं मिलने से परेशान है,उन्हें ट्रेन नहीं मिली है क्योंकि वे बीजेपी के साथ नहीं हैं.ममता बनर्जी ने कहा की कुछ लोग बंगाल को बदनाम करने की कोशिश कर रहे है और ऐसे लोगों पर एक्शन लिया जाएगा।

वही दूसरी तरफ ममता बनर्जी के बयान पर फूटा जनता का गुस्सा।लोगों ने ममता बनर्जी पर बिहार वालों को बदनाम करने का आरोप लगाया और लिखा की बिहार को वन्दे भारत ट्रेन इसलिए नहीं मिली क्योंकी वह भाजपा के साथ नहीं है... जैसे TMC तो भाजपा के साथ गठबंधन में है,बिहार के लोगों को बदनाम करना बंद करो।

Anjali Mishra

Anjali Mishra

News Anchor & Reporter

Next Story