सीएम शिंदे और फडणवीस ने राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद, केंद्रीय मंत्री अमित शाह और भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा से की मुलाकात, मंत्रिमंडल के विस्तार पर चर्चा की संभावनाएं
महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे और डिप्टी सीएम देवेंद्र फडणवीस दिल्ली में हैं। वे शुक्रवार रात दिल्ली पहुंचे और गृहमंत्री अमित शाह से मुलाक़ात की। वहीं दोनों नेताओं ने आज राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद, भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा से मुलाकात की। वे आज ही पीएम नरेंद्र मोदी से भी मिलेंगे। माना जा रहा है कि दोनों नेता पार्टी के शीर्ष नेतृत्व के साथ महाराष्ट्र मंत्रिमंडल के विस्तार पर चर्चा करेंगे।
Very thankful, Hon President of India Shri Ramnath Kovind ji for your valuable time and blessings to me and CM Eknathrao Shinde !@rashtrapatibhvn @mieknathshinde pic.twitter.com/LqEtBojVaG
— Devendra Fadnavis (@Dev_Fadnavis) July 9, 2022
Maharashtra CM Eknath Shinde and Deputy CM Devendra Fadnavis meet BJP national president JP Nadda at his residence in Delhi. pic.twitter.com/YbKTcTcIlG
— ANI (@ANI) July 9, 2022
बता दे, इस दौरान महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने दिल्ली में महाराष्ट्र सदन में छत्रपति शिवाजी महाराज को श्रद्धांजलि दी।
Maharashtra CM Eknath Shinde pays tribute to Chhatrapati Shivaji Maharaj at Maharashtra Sadan in Delhi pic.twitter.com/74NcPDHlZa
— ANI (@ANI) July 9, 2022
बता दे, महाराष्ट्र में भारी सियासी उठापटक व शिवसेना में बगावत के बाद शिंदे और फडणवीस ने 30 जून को राज्य में सत्ता की बागडोर संभाली थी। इसके पहले शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे ने सीएम पद से इस्तीफा दे दिया था। महाराष्ट्र के दोनों नेताओं ने शुक्रवार रात गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात की थी। उन्होंने भाजपा और शिंदे के नेतृत्व वाले शिवसेना के बागी गुट के बीच सत्ता साझेदारी के फार्मूले पर चर्चा की। शाह ने शुक्रवार रात ट्वीट कर कहा- 'मुझे विश्वास है कि पीएम नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन में आप दोनों ईमानदारी से लोगों की सेवा करेंगे और महाराष्ट्र को विकास की नई ऊंचाइयों पर ले जाएंगे।'
महाराष्ट्र के नवनियुक्त मुख्यमंत्री @mieknathshinde जी व उप-मुख्यमंत्री @Dev_Fadnavis जी से भेंट की और उन्हें शुभकामनाएं दीं।
— Amit Shah (@AmitShah) July 8, 2022
मुझे विश्वास है कि श्री @narendramodi जी के मार्गदर्शन में आप दोनों पूरी निष्ठा के साथ जनता की सेवा कर महाराष्ट्र को विकास की नई ऊँचाइयों पर ले जाएंगे। pic.twitter.com/hmuO8SSwg8
11 जुलाई को सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई
शिंदे और फडणवीस 11 जुलाई को सुप्रीम कोर्ट में अहम सुनवाई से पहले दिल्ली पहुंचे हैं, ताकि मंत्रिमंडल विस्तार व महाराष्ट्र के अन्य मुद्दों पर शीर्ष नेताओं से विचार विमर्श कर सकें। शिवसेना नेता उद्धव ठाकरे के गुट ने एकनाथ शिंदे और अन्य 15 विधायकों को अयोग्य घोषित करने की मांग करते हुए शीर्ष कोर्ट में याचिका दायर की है। सीएम शिंदे ने कहा है कि हमें न्यायपालिका में भरोसा है। उनके नेतृत्व वाले समूह को शिवसेना के दो-तिहाई विधायकों का समर्थन प्राप्त है। शिंदे के विद्रोह से शुरू हुए विभाजन से पहले शिवसेना के 55 विधायक थे। लगभग 40 शिवसेना विधायकों ने शिंदे का समर्थन किया था, जिन्हें निर्दलीय और छोटे संगठनों के विधायकों का भी समर्थन हासिल है। शिंदे ने 4 जुलाई को महाराष्ट्र विधानसभा में बहुमत हासिल कर लिया है। उन्हें 288 सदस्यीय सदन में 164 विधायकों का समर्थन मिला है।
Rani Gupta
News Reporter