Pyara Hindustan
National

अर्बन नक्सल पर भड़के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी,बोले- अर्बन नक्सलियों ने सालों सरदार सरोवर बांध का काम रोके रखा,ये लोग अभी भी सक्रिय हैं

X

अर्बन नक्सल पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज भड़कते नज़र आए और बोले- मैंने नेहरू का काम पूरा किया। पीएम मोदी ने कहा की अर्बन नक्सलियों ने, विकास विरोधियों ने सरदार सरोवर बांध के विशाल प्रकल्प को वर्षों तक रोककर रखा था।आज वहीं एकता नगर पर्यावरण और विकास का तीर्थ क्षेत्र बन गया है।पीएम ने कहा की हमने देखा है कि पर्यावरण नुक्सान के नाम पर देश में आधुनिक इंफ्रास्ट्रक्चर के निर्माण को कैसे उलझाया जाता था। कैसे अर्बन नक्सलियों ने, विकास विरोधियों ने इतने बड़े प्रकल्प सरदार सरोवर डैम को रोक कर रखा था।"इसका शिलान्यास देश आज़ाद होने के तुरंत बाद किया गया।सरदार पटेल ने भूमिका निभाई। पंडित नेहरु ने शिलान्यास किया था। लेकिन सारे अर्बन नक्सल मैदान में आ गए। पर्यावरण विरोधी है ऐसा अभियान चलाया और बार बार रोका गया।

जो काम की शुरुआत नेहरुजी ने की थी वो काम पूरा हुआ मेरे आने के बाद। पीएम मोदी ने कहा की नक्सलवाद के प्रति सहानुभूति रखने ववाले कुछ सामाजिक कार्यकर्ताओं के लिए कुछ राजनीतिक खेमे अक्सर अर्बन नक्सल शब्द का इस्तेमाल करते हैं.भारत ने 2070 तक Net zero का टारगेट रखा है।अब देश का फोकस ग्रीन ग्रोथ पर है, ग्रीन जॉब्स पर है।इन सभी लक्ष्यों की प्राप्ति के लिए, हर राज्य के पर्यावरण मंत्रालय की भूमिका बहुत बड़ी है।आज का नया भारत, नई सोच, नई अप्रोच के साथ आगे बढ़ रहा है।आज भारत तेजी से विकसित होती इकोनॉमी भी है, और निरंतर अपनी इकोलॉजी को भी मजबूत कर रहा है।

Anjali Mishra

Anjali Mishra

News Anchor & Reporter

Next Story