Pyara Hindustan
National

प्रियंका गांधी ने महिला पुलिसकर्मी के साथ की बदसलूकी,ड्यूटी पर तैनात महिला पुलिसकर्मी का पहले हाथ पकड़ा फिर जोर से मरोड़ा

प्रियंका गांधी ने महिला पुलिसकर्मी के साथ की बदसलूकी,ड्यूटी पर तैनात महिला पुलिसकर्मी का पहले हाथ पकड़ा फिर जोर से मरोड़ा

प्रियंका गांधी ने महिला पुलिसकर्मी के साथ की बदसलूकी,ड्यूटी पर तैनात महिला पुलिसकर्मी का पहले हाथ पकड़ा फिर जोर से मरोड़ा
X

महंगाई और बेरोजगारी के खिलाफ आज कांग्रेस देशव्यापी विरोध प्रदर्शन कर रही है इसी बीच कांग्रेस महासचिव प्रियंका गाँधी की एक तस्वीर सोशल मीडिया पर बड़ी तेज़ी से वायरल होती नज़र आई जहा वो महिला पुलिसकर्मी के साथ बदसलूकी कर रही थी। प्रियंका गांधी ने ड्यूटी पर तैनात महिला पुलिसकर्मी का पहले हाथ पकड़ा फिर जोर से मरोड़ा और इसे लेकर अब बीजेपी प्रियंका गाँधी वाड्रा पर हमलावार नज़र आई ,बीजेपी नेता अमित मालवीय ने इस तस्वीर को साझा कर टवीट कर लिखा की ड्यूटी पर तैनात महिला पुलिसकर्मी के साथ प्रियंका वाड्रा ने की मारपीट. उसका हाथ पकड़ा और मरोड़ा. फिर वे शिकायत करते हैं कि पुलिस हाथापाई कर रही है, जबकि ठीक इसके विपरीत है.

वही दूसरी तरफ महंगाई और बेरोजगारी के खिलाफ प्रदर्शन कर रही कांग्रेस को लेकर केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने कहा की कांग्रेस पार्टी 60 साल सत्ता में रही और आजादी के बाद हिटलर की ऐसी भूमिका निभाई कि लोकतंत्र की हत्या कर दी, देश में इमरजेंसी लगा दी। कांग्रेस पार्टी ने लोकतंत्र के हत्यारे के रूप में इतिहास में जो काला अध्याय लिखा है इससे बड़ा हिटलर और कौन हो सकता है वही भाजपा सांसद जगदंबिका पाल कहा की कांग्रेस पार्टी ड्रामा कर रही है। राहुल गांधी और कांग्रेस अगर महंगाई पर गंभीर होते तो सदन में 7 घंटे की चर्चा में राहुल गांधी बोलते। महंगाई पर बोलना तो छोड़िए उन्होंने वित्त मंत्री के जवाब तक का बहिष्कार किया। महंगाई तो बहाना, ED निशाना है।

वही इसी मुद्दे पर प्रतिक्रिया देते हुए केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने कहा की उनको जांच एजेंसियों का डर क्यों है? आखिरकार छिपा क्या रहे हैं? क्यों सड़कों पर उतर रहे हैं? जनता बार-बार एक सवाल पूछती है कि गुनहगार को गुनाह छिपाने के लिए सबका सहयोग क्यों लेना पड़ रहा है?भ्रष्टाचार करना और ऊपर से सीना चौड़ा करके सरकार और जांच एजेंसियों पर दवाब बनाना, ये कहां का न्याय है। सोनिया जी, राहुल जी इस तरह का खेल मत खेलिए। देश सच्चाई जानना चाहता है और जांच एजेंसी जांच करना चाहती हैं.


Anjali Mishra

Anjali Mishra

News Anchor & Reporter


Next Story