Pyara Hindustan
National

जम्मू-कश्मीर में कब्जेदारों के चंगुल से छुड़ाई गई एक लाख करोड़ की संपत्ति, पूर्व मंत्री, विधायकों ने किया था कब्जा

जम्मू-कश्मीर में कब्जेदारों के चंगुल से छुड़ाई गई एक लाख करोड़ की संपत्ति, पूर्व मंत्री, विधायकों ने किया था कब्जा
X

जम्मू-कश्मीर में अलग-अलग राजनीतिक दलो के विरोध के बावजूद अतिक्रमण विरोधी अभियान का पहला चरण पूरा हो गया है। इस अभियान के दौरान जम्मू -कश्मीर में बड़े पैमाने पर जमीन और संपत्तियों को खाली करा लिया गया है जिसकी बाजार में कीमत करीब एक लाख करोड़ रुपए है।

इस अतिक्रमण विरोधी अभियान के बारे में जानकारी देते हुए अधिकारियों ने बताया कि बड़े पैमाने पर चली मुहिम में करीब दो लाख एकड़ जमीन छुड़ा ली गई। जहां जम्मू में 1 लाख एकड़ से अधिक भूमि मुक्त कराई गई। तो वहीं कश्मीर में करीब 90 हजार एकड़ जमीन पर से अतिक्रमणकारियों का कब्जा हटाया गया। अधिकारियो ने बताया है कि इससे पहले भी ऐसे अतिक्रमण विरोधी अभियान चलाए गए है, लेकिन वह अभियान अक्सर राजनीति से प्रेरित रहे है। अधिकारियो ने इसे ऐतिहासिक अभियान बताया है। उन्होने कहा कि इतनी बड़ी संख्या में सार्वजनिक संपत्ति को पहली बार अवैध कब्जाधारियों से वापस लिया गया।

बता दें कि जिन नेताओ की संपत्तियो को कब्जे में लिया गया है उसमें नेशनल कांफ्रेंस नेता अली एम सागर, पूर्व विधायक गुलाम हसन खान, पूर्व वित्त मंत्री डॉ हसीब द्राबू, प्लाही के पूर्व विधायक प्रेम सागर अजीज, कठुआ जिला विकास परिषद के अध्यक्ष कर्नल (रिटायर्ड) महन सिंह, नेकां विधायक माजिद लारमी, कांग्रेस नेता पीरजादा मोहम्मद सईद और दूसरे कई लोग शामिल हैं। सरकारी जमीन पर बने कई होटलों भी सील किए गए हैं।

Shipra Saini

Shipra Saini

News Anchor


Next Story