Pyara Hindustan
National

पंजाब बीजेपी ने AAP को उनके ही खेल में फंसाया,भाजपा AAP के खिलाफ आयोजित कर रही समानांतर 'जनता दी विधानसभा'

पंजाब बीजेपी ने AAP को उनके ही खेल में फंसाया,भाजपा AAP के खिलाफ आयोजित कर रही समानांतर 'जनता दी विधानसभा'

पंजाब बीजेपी ने AAP को उनके ही खेल में फंसाया,भाजपा AAP के खिलाफ आयोजित कर रही समानांतर जनता दी विधानसभा
X

आज भारी हंगामे के बीच सीएम भगवंत मान ने पंजाब असेंबली में विश्वास प्रस्ताव पेश किया जहा से 2 बीजेपी विधयकों ने पहले ही वॉकआउट कर लिया वही कई कांग्रेस विधायकों को बहार का रास्ता दिखाया गया क्युकी वो स्पीकर के खिलाफ मुर्दाबाद के नारे लगा रहे थे वही दूसरी तरफ पंजाब बीजेपी ने आप को उनके ही खेल में फंसा दिया है और पंजाब भाजपा ने आप के चुनावी वादों और उसकी विफलताओं की जांच के लिए आज समानांतर 'जनता दी विधानसभा' का आयोजन किया है जिसमे कैप्टन अमरिंदर सिंह और अश्विनी शर्मा हिस्सा लेंगे। वही कांग्रेस पंजाब प्रमुख ने आज के सत्र को लेकर सवाल उठाए और कहा की उन्होंने 3 मुद्दों यानी जीएसटी, बिजली, पराली जलाने पर सत्र बुलाया लेकिन उन्होंने इसके बारे में बात नहीं की। उन्होंने सदन, राज्यपाल और पंजाब के लोगों को गुमराह किया है।

अगर वे विश्वास प्रस्ताव लाना चाहते हैं, तो उन्हें सदन को भंग करना चाहिए और नए सिरे से चुनाव कराना चाहिए।वही खुद पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कहा की आज, बीजेपी और कांग्रेस के बीच एक साझेदारी थी; वे बेनकाब हो गए। उनका 'ऑपरेशन लोटस' पंजाब में फेल हो गया। भाजपा की तो बात ही छोड़िए, कांग्रेस ने भी सदन को चलने नहीं दिया, हमें बोलने नहीं दिया। कहीं न कहीं कुछ गड़बड़ है... वे (भाजपा, कांग्रेस) विधायकों को बांट रहे हैं

Anjali Mishra

Anjali Mishra

News Anchor & Reporter


Next Story