सिद्धू बने प्रदेश अध्यक्ष तो सीएम अमरिंदर सिंह ने यूं कर दी बेइज्जती।
सिद्धू बने प्रदेश अध्यक्ष तो सीएम अमरिंदर सिंह ने यूं कर दी बेइज्जती।

पंजाब कांग्रेस में फिर से घमासान मचा हुआ है। जबसे कांग्रेस पार्टी ने नवजोत सिंह सिद्धू को पंजाब कांग्रेस का अध्यक्ष बनाया है तब से पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह के तेवर कुछ बदले बदले से नज़र आ रहे हैं। आपको बता दें कि सीएम अमरिंदर सिंह सिद्धू को पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष बनाने के बिल्कुल ख़िलाफ़ थे। उनका कहना था कि 'जो इंसान अपनी ही पार्टी के लोगों की आलोचना करता हो वो पार्टी के लिए वफ़ादार कैसे साबित हो सकता है'।
अरे @RahulGandhi जी ये 'सिद्धू" क्या बोल रहे है आपके लिए ? 😳😂🤣 pic.twitter.com/BNyvsdEr61
— Narendra Modi fan (@narendramodi177) July 19, 2021
We Support Capt.Amrinder Singh. Never Trust Friend Of Bajwa And Taliban Khan. कैप्टन साहिब #पंजाबकांग्रेस pic.twitter.com/POsp6d5xAp
— P.N.Mishra🇮🇳 (@pnm1958) July 18, 2021
दरअसल, कैप्टन अमरिंदर सिंह ने पंचकुला के एक होटल में 21 जुलाई को पंजाब कांग्रेस के सभी नेताओं के साथ एक बैठक बुलाई है। इस दौरान पंजाब के सभी सांसदों को सीएम ने लंच का न्यौता दिया, लेकिन अमरिंदर सिंह ने हाल ही में पंजाब कांग्रेस के अध्यक्ष बने नवजोत सिंह सिद्धू को नहीं बुलाया। वहीं अब अटकलें लगाई जा रही हैं कि पंजाब के सीएम और सिद्धू के बीच अब भी नाराज़गी जारी है
"कांग्रेस मुन्नी से भी ज़्यादा बदनाम और शीला से ज़्यादा नीलाम है "
— Major Surendra Poonia (@MajorPoonia) July 19, 2021
-श्री नवजोत सिंह सिद्धू अध्यक्ष,पंजाब कांग्रेस pic.twitter.com/tVQPSqcv1Gसूत्रों की माने तो सीएम होने के नाते कैप्टन अमरिंदर सिंह ने पंजाब के हर सांसद को बैठक में बुलाया है। वहीं अब जब सिद्धू पंजाब कांग्रेस के अध्यक्ष बन चुके हैं तो सीएम अमरिंदर को नवजोत सिद्धू को भी न्योता भेजना चाहिए था, लेकिन सिद्धू को न बुला कर अमरिंदर सिंह ने ये बताने की कोशिश की है कि अपनी पार्टी के इस फ़ैसले से वो बिल्कुल खुश नहीं है, साथ ही उन्होंने इस पर अपनी असहमती भी जताई है।
🇮🇳 Navjot Singh Sidhu appointed Punjab Congress chief amid escalating tension.
— Kyhan Chase 🇮🇳 (@KyhanChase) July 18, 2021
Chief Minister Amrinder Singh said, "he will meet Sidhu only after he apologises." pic.twitter.com/xRmaCqHv7U
आपको बता दें कि पंजाब कांग्रेस में संभावित फेरबदल को लेकर राजनीति गर्मा रही है। वहीं सीएम अमरिंदर सिंह के 10 विधायकों ने भी सिद्धू को अध्यक्ष न चुने जाने पर बयान दिया था। इसी के साथ प्रताप सिंह बाजवा भी सिद्धू के प्रदेश अध्यक्ष बनाए जाने के प्रस्ताव पर सहमत नहीं थे। भले ही प्रताप सिंह बाजवा कैप्टन अमरिंदर सिंह के विरोधी हो लेकिन सिद्धू के प्रदेश अध्यक्ष चयन पर वह सीएम के साथ नज़र आए।
@RahulGandhi was renamed as #pappu by Sidhu https://t.co/VcENh9VdyS
— HINDUstani🇮🇳 (@ParekhBirju) July 18, 2021
अब जब सिद्धू पंजाब कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष बन गए हैं तो ऐसे में ये देखना भी दिलचस्प होगा कि सिद्धू के विरोधी कैप्टन अमरिंदर सिंह अब अपनी ही पार्टी के विरोध जाएंगे या फिर पार्टी के इस फ़ैसले पर अपनी रज़ामंदी देकर आगे की रीजनीति पर ध्यान देंगे।