Pyara Hindustan
National

राज्यसभा में पेश हुआ MCD संशोधन बिल,गृह मंत्री अमित शाह ने कहा AAP ने नगर निगमों के साथ किया सौतेला व्यवहार

राज्यसभा में पेश हुआ MCD संशोधन बिल,गृह मंत्री अमित शाह ने कहा AAP ने नगर निगमों के साथ किया सौतेला व्यवहार
X

दिल्ली में तीनो नगर निगम को एक करने वाला MCD संशोधन बिल २०२२ लोकसभा में पास होने के बाद अब राज्यसभा में भी पेश कर दिया गया है। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने राज्यसभा में दिल्ली नगर निगम (संशोधन) विधेयक, 2022 पेश किया है। विधेयक में दिल्ली नगर निगम अधिनियम, 1957 में संशोधन की मांग की गई है।

राज्यसभा में अमित शाह ने कहा कि एमसीडी के साथ आम आदमी पार्टी सौतेला व्यवहार कर रही है।उन्होने कहा कि सरकार ऐसा करेंगी तो विकास नहीं हो सकता। तीनों नगर निगमों में अलग-अलग नियम चल रहे हैं। तीनों नगर निगमों को सुचारू रूप से काम करना जरूरी है। दिल्ली में पीएम आवास, संसद, दूतावास के कार्यालय सहित कई महत्वपूर्ण जगह हैं। अमित शाह ने कहा कि निगम और देश के लिए महत्वपूर्ण है कि तीनों नगर निगम सुचारू रूप से काम करें। बता दें कि 1957 में एक कानून के द्वारा नगर निगम का गठन हुआ। 2012 में एनसीटी शासन द्वारा दिल्ली नगर निगम संशोधन अधिनियम के तहत तीन निगमों में बांटा गया।

लेकिन फिलहाल दिल्ली के तीनों निगमो को एक करने के इस फैसले से दिल्ली की सत्ताधारी आम आदमी पार्टी भड़की हुई है। लगातार केन्द्र सरकार पर एक के बाद एक आरोप लगा रही है।दरअसल एमसीडी चुनाव से ठीक पहले केन्द्र यह बिल लेकर आई है। यहीं वजह है कि केजरीवाल सरकार लगातार बीजेपी पर आरोप लगा रही है। वहीं लोकसभा में दिल्ली नगर निगम (संशोधन) विधेयक 2022 पारित हो गया है। केंद्र को दिल्ली एमसीडी में 18 मई से पहले ही विशेष अधिकारी की नियुक्त करनी होगी, इससे पहले भी विशेष अधिकारी MCD की कमान संभाल चुका है।

Shipra Saini

Shipra Saini

News Anchor


Next Story