राकेश टिकैत एंड गैंग हुआ बेनकाब SKM के 25 किसान संघ लड़ेंगे पंजाब चुनाव, SKM ने दी चेतावनी
पंजाब में अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले बड़ी सियासी खबर सामने आ रही है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक संयुक्त किसान मोर्चा (एसकेएम) के तहत किसानों के विरोध प्रदर्शन में शामिल होने वाले 32 में से 25 किसान यूनियनों ने पंजाब में आगामी विधानसभा चुनाव लड़ने का फैसला किया है। किसान यूनियनों के आम आदमी पार्टी के साथ गठबंधन करने की सबसे अधिक संभावना है। राजनीति में शामिल होने वाले किसान संघों के शनिवार को औपचारिक घोषणा करने की उम्मीद है।
दरअसल जिसका अंदेशा शुरु से ही लगाया जा रहा था कि ये आंदोलन नही बल्कि २०२२ की तैयारी हो रही है। आंदोलनजीवि किसानो के नाम पर अपनी सियासी दुकान चला रहे है और अब कृषि कानून वापस होने के बाद इन आंदोलनजीवियो का असली चेहरा लगातार सामने आ रहा है।
जहां एक तरफ यूपी पहुंचकर राकेश टिकैत बीजेपी को हराने के लिए ऐडी चोटी का जोर लगा रहे है तो वही दूसरी तरह संयुक्त किसान मोर्चा के सदस्य गुरुनाम सिंह चढूनी ने नई राजनीतिक पार्टी का ऐलान कर दिया 'संयुक्त संघर्ष पार्टी' बनायी और कहा कि यह अगले साल पंजाब विधानसभा चुनाव लड़ेगी। सवाल ये है कि क्या संयुक्त किसान मोर्चा राजनीतिक दल बनाने की घोषणा पर अपने प्रमुख नेता गुरनाम सिंह चढूनी को मोर्चे से बाहर करेगा ? मोर्चा का यह पुराना फैसला है कि अगर कोई किसान नेता दलगत राजनीति में कूदेगा तो वह बाहर जाएगा।
पंजाब के वरिष्ठ किसान नेता बलबीर राजेवाल पंजाब में इस संयुक्त किसान पार्टी की तरफ से CM चेहरा होगे। किसान नेताओं की आम आदमी पार्टी से बातचीत चल रही है। जिसमें वह गठजोड़ कर चुनाव लड़ना चाहते हैं। यह भी चर्चा है कि राजेवाल और युवा नेता हरमीत कादियां आम आदमी पार्टी से भी चुनाव लड़ सकते हैं। किसान 35 से 45 सीटों पर चुनाव लड़ना चाहते हैं
वही दूसरी ओर संयुक्त किसान मोर्चा ने स्पष्ट किया है कि वह पंजाब विधानसभा चुनाव नहीं लड़ रहा है। SKM ने कहा चुनावों के लिए कोई भी व्यक्ति या संगठन SKM नाम का प्रयोग न करे।
लेकिन वही पंजाब के किसान संगठनों ने बलबीर सिंह राजेवाल को यूनाइटेड फ्रंट का सीएम चेहरा घोषित कर दिया है।भारतीय किसान यूनियन के प्रमुख बलबीर सिंह राजेवाल पंजाब विधानसभा चुनाव में संयुक्त किसान मोर्चा का चेहरा होंगे. हरमीत सिंह कादियान जैसे युवा नेता भी चुनाव में अहम भूमिका निभाएंगे।