Pyara Hindustan
National

RSS प्रमुख मोहन भागवत का बड़ा बयान, भागवत ने कहा - भारत को भारत रहना है तो भारत को हिन्दू रहना ही पड़ेगा

RSS प्रमुख मोहन भागवत का बड़ा बयान, भागवत ने कहा - भारत को भारत रहना है तो भारत को हिन्दू रहना ही पड़ेगा
X

RSS प्रमुख मोहन भागवत अक्सर अपने बयानो के चलते सुर्खियों में रहते है। और अब मोहन भागवत ने एक ऐसा बयान दे दिया है जो कई लोगो की परेशानी बढ़ा सकता है। राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ (RSS) प्रमुख मोहन भागवत ने कहा है कि हिन्दू के बिना भारत नहीं और भारत के बिना​ हिन्दू नहीं। दरअसल मोहन भागवत ग्वालियर में एक कार्यक्रम में पहुंचे थे और इस दौरान कहा गया कि भारत टूटा, पाकिस्तान हुआ क्योंकि हम इस भाव को भूल गए कि हम हिन्दू हैं, वहां के मुसलमान भी भूल गए। खुद को हिन्दू मानने वालों की पहले ताकत कम हुई फिर संख्या कम हुई, इसलिए पाकिस्तान भारत नहीं रहा। मोहन भागवत ने कहा कि इतिहास गवाह है जब भी हिंदू ने पहचान भूली, देश के सामने खड़ा हुआ संकट।

उन्होंने कहा कि हिन्दू धर्म चार मूल्यों पर आधारित जीवन है। भारत से हिन्दू को अलग करके इतिहास हो नहीं हो सकता। उन्होंने कहा कि हिन्दू की संख्या कम हो गई। ताकत कम हो गई. नाम के हिन्दू रहे तो क्या फायदा सर्कस में हाथी फुटबाल खेलता है, लेकीन गोल्ड मेडल नहीं मिलता। शेर सर्कस में राजा नही होता जंगल में ही राजा होता है।


राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ प्रमुख मोहन भागवत ने कहा है कि हिन्दू के बिना भारत नहीं और भारत के बिना​ हिन्दू नहीं। उन्होंने ग्वालियर में एक कार्यक्रम के दौरान कहा कि भारत टूटा, पाकिस्तान हुआ क्योंकि हम इस भाव को भूल गए कि हम हिन्दू हैं, वहां के मुसलमान भी भूल गए। खुद को हिन्दू मानने वालों की पहले ताकत कम हुई फिर संख्या कम हुई, इसलिए पाकिस्तान भारत नहीं रहा।

मोहन भागवत ने कहा कि हिन्दू और भारत अलग नहीं हो सकते हैं। भारत को भारत रहना है तो भारत को हिन्दू रहना ही पड़ेगा। हिन्दू को हिन्दू रहना है तो भारत को अखंड बनना ही पड़ेगा। उन्होंने कहा कि ये हिन्दुस्तान है और यहां परंपरा से हिन्दू लोग रहते आए हैं जिस-जिस बात को हिन्दू कहते हैं उन सारी बातों का विकास इस भूमि में हुआ है। भारत की सारी बातें भारत की भूमि से जुड़ी हैं, संयोग से नहीं।






















Shipra Saini

Shipra Saini

News Anchor


Next Story