Pyara Hindustan
National

यूक्रेन से युद्ध लड़ रहे रूस को भारत से मदद की उम्मीद, 500 से ज्यादा समान निर्यात करने का किया अनुरोध

यूक्रेन से युद्ध लड़ रहे रूस को भारत से मदद की उम्मीद, 500 से ज्यादा समान निर्यात करने का किया अनुरोध
X

यूक्रेन से युद्ध लड़ रहे रूस ने अब भारत से खास मद्द की मांग की है। रूस ने भारत से कार और एयरक्राफ्ट के कलपुर्जे समेत 500 से ज्यादा समान निर्यात करने का अनुरोध किया है। हालाकि इस बारे में दोनो देशो की तरफ से आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है।

'रॉयटर्स' के मुताबिक रूस की तरफ से भेजी गई लिस्ट में यह साफ नहीं है कि भारत इनमें से कितने प्रोडक्ट रूस को निर्यात करेगा। हालांकि भारत सरकार के सूत्रों ने रूस के इस अनुरोध को 'असमान्य' जरूर बतलाया है।

वहीं, भारत भी इस अनुरोध को मौके के तौर पर ही देख रहा है। इस सौदे से रूस के साथ बढ़ते व्यापार घाटे को कम करने में भी मदद मिलेगी। हालांकि कुछ कंपनियों ने इसकी चिंता जताते हुए कहा है कि ये निर्यात पश्चिमी देशों के रूस के खिलाफ लगे प्रतिबंधों का उल्लंघन साबित हो सकता है। रूस ने विदेश मंत्री एस जयशंकर के दौरे से पहले अनुरोध किया था, गौरतलब है कि जयशंकर 7 नवम्बर को रूस के दौरे पर थे।

Shipra Saini

Shipra Saini

News Anchor


Next Story