Pyara Hindustan
National

SAD प्रमुख सुखबीर सिंह बादल ने पंजाब के राज्यपाल से मुलाकात कर भगवंत मान को बर्खास्त करने का किया आग्रह, सुखबीर सिंह बादल ने की मूसवाला की हत्या की NIA जांच की मांग

X

शिरोमणि अकाली दल के अध्यक्ष सुखबीर सिंह बादल ने सिद्धू मूस वाला की मौत के लिए सीधे तौर पर सीएम भगवंत मान को जिम्मेदार ठहराया और कहा की उनके खिलाफ पद की शपथ का उल्लंघन करने और मूसेवाला के साथ-साथ श्री अकाल तख्त जत्थेदार और आप पोर्टल पर राजनीतिक नेताओं की सुरक्षा वापस लेने के बारे में गोपनीय जानकारी जारी करने के लिए मामला दर्ज किया जाना चाहिए। उन्होंने कहा की आज पंजाब के राज्यपाल से मिले और उनसे भगवंत मान सरकार को बर्खास्त करने का आग्रह किया क्युकी वह सीएम बने रहने के लायक नहीं हैं। वह राज्य को फिर से अराजकता के काले दिनों में धकेल रहे हैं। हम मूसवाला की हत्या की एनआईए जांच की भी मांग करते हैं क्योंकि पीबीआई को मामले में न्याय देने के लिए आप सरकार पर भरोसा नहीं है।हम प्रमुख हस्तियों के सुरक्षा कवर को वापस लेने के आदेश में की गई चूक की जांच उच्च न्यायालय के वर्तमान न्यायाधीश से कराने की मांग करते हैं।

बिना सुरक्षा समीक्षा समिति की बैठक किए सीएम ने एकतरफा फैसला कर दिया। इस चूक के लिए जिम्मेदार अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की जानी चाहिए और सुरक्षा केवल खतरे की धारणा पर दी जानी चाहिए और इसका राजनीतिकरण नहीं किया जाना चाहिए। पंजाब के सीएम भगवंत मान बताएं कि दिल्ली के सीएम की सुरक्षा के लिए पंजाब पुलिस के 80 जवान क्यों तैनात किए गए हैं?अरविंद केजरीवाल और राघव_चड्ढा के साथ चार सुरक्षा वाहनों को क्यों लगाया गया है ? यही नहीं सुखबीर सिंह बादल ने आगे कहा की अगर पंजाब सरकार ने सिद्धू मूस वाला की सुरक्षा वापस लेने का गलत फैसला नहीं लिया होता, तो वह बच जाते। अकाली दल ने इस मामले में केंद्रीय स्वतंत्र एजेंसी से जांच की मांग की है.हमें पता चला है कि वारदात को अंजाम देने के लिए एएन*-94 राइफल का इस्तेमाल किया गया था। हम मांग करते हैं कि पंजाब सरकार को तुरंत बर्खास्त किया जाए।

Anjali Mishra

Anjali Mishra

News Anchor & Reporter

Next Story