Pyara Hindustan
National

केजरीवाल की रैली में गाड़ी से लटकते दिखे पंजाब CM, सोशल मीडिया पर लोग कर रहे ट्रोल, कहा- पंजाब और सरदार का केजरीवाल ने किया अपमान, भगवंत मान को बनाया अपना बॉडीगार्ड

केजरीवाल की रैली में गाड़ी से लटकते दिखे पंजाब CM, सोशल मीडिया  पर लोग कर रहे ट्रोल, कहा- पंजाब और सरदार का केजरीवाल ने किया अपमान, भगवंत मान को बनाया अपना बॉडीगार्ड
X

सोशल मीडिया पर आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के साथ पंजाब के सीएम भगवंत मान की एक तस्वीर खूब वायरल हो रही है। इस तस्वीर में अरविंद केजरीवाल जहाँ गाड़ी के अंदर खड़े हैं और लोगों का अभिवादन कर रहे हैं। वहीं भगवंत मान गाड़ी के गेट पर लटके हुए हैं।

बता दे, वही बीजेपी नेता तजिंदर पाल सिंह बग्गा ने इस फोटो को अपने ट्विटर हैंडल पर शेयर किया है। उन्होंने अरविंद केजरीवाल और भगवंत मान को टैग करते हुए लिखा, "अरविंद केजरीवाल ने पंजाब के सीएम को चपरासी बना कर रख दिया है। भगवंत मान जी कम से कम अपनी नहीं तो अपने पद का तो सम्मान करो।"

वही आम आदमी पार्टी के पूर्व नेता कुमार विशवास ने भी वीडियो शेयर करते हुए निशाना साधा और ट्वीट कर लिखा, "प्रिय अनुज भगवंत मान, झुक कर सलाम करने में क्या हर्ज है मगर सर इतना मत झुकाओ कि "दस्तार" गिर पड़े।"

उधर, इस तस्वीर को लेकर सोशल मीडिया यूजर्स भगवंत मान और केजरीवाल पर तंज कस रहे हैं। एक यूजर लिखते हैं, "केजरीवाल ने एक राज्य के चुने हुए मुख्यमंत्री की औकात एक बॉडीगार्ड से भी गई गुजरी बना दी है।"

एक और यूजर ने केजरीवाल पर निशाना साधते हुए लिखा, "शाबाश पंजाब, सिखों के लिए क्या गर्व की बात है। केजरीवाल ने एक राज्य के चुने हुए मुख्यमंत्री भगवंत मान की औकात एक बॉडीगार्ड से भी गई गुजरी बना दिया। शर्म करो सरदार।"


एक यूजर ने दोनों पर निशाना साधते हुए कहा, "ये दूसरा मनमोहन है, जिसका रिमोट केजरीवाल के हाथ में है।"

अमित कुमार लिखते हैं, "भगवंत मान को भी केजरीवाल ने गार्ड रख लिया क्या, CM होकर बाहर लटक रहा।"

बता दे, दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने सोमवार को संगरूर में रोड शो किया। इस दौरान उनके साथ पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान भी उपस्थित रहें। यह रोड शो AAP प्रत्याशी गुरमेल सिंह के समर्थन में किया गया। धूरी निर्वाचन क्षेत्र से विधायक बनने के बाद मुख्यमंत्री भगवंत मान ने लोकसभा सीट खाली कर दी थी।

Rani Gupta

Rani Gupta

News Reporter


Next Story